Yogi Adityanath News: योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल, जानिए 7 प्वाइंटस में सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां
Yogi Adityanath News: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के 25 मार्च को आठ साल पूरे हो जाएंगे। सरकार राजधानी लखनऊ में इस अवसर पर भव्य जश्न मनाएंगी। 14 अप्रैल तक भाजपा योगी सरकार प्रदेश में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की आठ साल की उपलब्धियों के बारे में जनसंवाद करेगी। यूपी सरकार ने अपने आठ वर्षों के कार्यकाल में कौन सी महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। आइए उन प्रमुख उपलब्धियाँ के बारे में 7प्वाइंटस में जानते हैं।
सीएम योगी के आने से कानून व्यवस्था में सुधार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि साल 2017 में उनकी सरकार बनने से पहले राजय में कानून व्यवस्था का संकट था। उनके आने के बाद प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है, जिससे कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। पुलिस एनकाउंटर में 222 अपराधियों को मार गिराया गया, 20,000 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, और गैंगस्टर एक्ट के तहत 142 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। उन्होंने कहा, आज कानून व्यवस्था में राज्य ने लंबी छलांग लगाई है और हाल ही में प्रयागराज में आयोजित हुआ महाकुंभ इसका बड़ा उदाहरण है। 45 दिनों के इस आयोजन में कोई अपराध, लूट, छेड़छाड़, अपहरण कोई भी घटना नही हुई।

कृषि और किसान कल्याण के लिए सरकार ने किए ये काम
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की सहायता हेतु 'किसान उदय योजना' शुरू की गई है। इस योजना के तहत, राज्य के किसानों को नि:शुल्क सोलर पंप प्रदान किए जाते हैं, जिससे वे अपनी फसलों की सिंचाई बिना बिजली खर्च के कर सकें। सरकार का लक्ष्य 2023 तक 10 लाख किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराना था। यूपी सरकार द्वारा राज्य के किसानों को सोलर पैनल का लाभ प्रदान करने के लिए यूपी किसान उदय योजना को शुरू किया गया है। सरकार द्वारा राज्य के लाखों किसानों को फ्री सोलर पंप प्रदान दिये जाएंगे। सोलर पंप के प्रयोग से जीवाश्म ईंधन की निर्भरता को कम किया जा सकता है।
महिला सशक्तिकरण पर किया विशेष काम
यूपी की योगी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष तौर पर काम किया है। रिपोर्ट पेश करते हुए योगी सरकार ने बताया मिशन शक्ति, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, गरीबों की बेटियों के लिए विवाह अनुदान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समेत कई योजनाओं से लाखों महिलाएं लाभान्वित हुई हैं।
सरकार ने पंद्रह करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया
योगी सरकार ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि UP सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य के लगभग 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन प्रदान करने की योजना शुरू की थी। इस योजना के माध्यम से, उत्तर प्रदेश की लगभग 60% आबादी को कवर किया गया, जिसमें 3.16 करोड़ राशन कार्डधारक शामिल थे।
युवाओं को मिला नौकरी और रोजगार का लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना जिसके तहत पात्र व्यक्तियों को रोजगार के लिए बैंकों के माध्यम से 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उत्तर प्रदेश कौशल सतरंग योजना इसके माध्यम से राज्य सरकार युवाओं को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित करती है, जिससे वे रोजगार के योग्य बन सकें। सरकार ने राज्य में एक लाख 64 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती की है, और आने वाले समय में अन्य पदों पर भी युवाओं को रोजगार देने की योजना है। पुलिस कर्मियों को नई तकनीकों से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़े।
यूपी सरकार ने किया हवाई अड्डों का विकास
योगी सरकार ने बताया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में केवल दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे थे, वहीं अब 9 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे संचालित हो रहे हैं। आने वाले समय में 5 और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए कार्य तेजी से चल रहा है। जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण जारी है, जो देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा।
यह भी पढ़ें- Lucknow News: CM Yogi के ड्रीम प्रोजेक्ट कुकरैल नाइट सफारी के निर्माण कार्यों की जल्द होगी शुरुआत
महाकुंभ का सफल आयोजन
योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ का सफल आयोजन हुआ, जिसमें 66.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सीएम योगी ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया, जिनकी दृष्टि ने इस आयोजन को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित बनाया। साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनरुत्थान:के लिए डबल इंजन की सरकार में काम किए गए है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है।












Click it and Unblock the Notifications