यूपी के अधिकारियों को योगी आदित्यनाथ का 100 दिन का अल्टीमेटम
योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को सरकारी स्कूलों को गोद लेने को कहा, बोले 100 दिन के भीतर बदलाव दिखना चाहिए।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर जिस तरह से लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं और सरकारी स्कूलों की स्थिति किसी से भी छिपी नहीं है, ऐसे में सरकारी स्कूलों की स्थिति को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की आदर्श ग्राम योजना के तहत सभी अधिकारियों को अपने इलाके के सरकारी स्कूल को गोद लेकर इसकी स्थिति को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।

100 दिन के भीतर दिखे बदलाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमाम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले 100 दिन के भीतर सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के स्कूलों की स्थिति को बेहतर करके दिखाएं। इसके साथ ही उन्होंने जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने का निर्देश दिया है, जिससे की लोग अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सके और इसका जल्द से जल्द समाधान हो सके।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो
सहारनपुर में जिस तरह से हिंसक घटनाएं हुई हैं उसपर भी मुख्यंमंत्री ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कि इस हिंसा में जो भी जिम्मेदार लोग हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने तमाम आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि आने वाले समय में इस तरह के सांप्रदायिक और जातीय टकराव नहीं हो।

जनसमस्याओं का हो निस्तारण
मुख्यमंत्री ने तमाम अधिकारियों को साफ किया है कि भूमाफियाओं के खिलाफ एंटी भूमाफिया टीम का गठन किया जाए और इनपर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा खनन माफियाओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए। योगी आदित्यनाथ ने अवैद बूचड़खानों, एंटी रोमियो स्क्वॉड का सही उपयोग किया जाए। लोगों की समस्याओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री ने तहसील दिवस औऱ थाना दिवस को संपूर्ण समाधान दिवस के तौर पर मनाने को कहा है।

लोगों से संवाद स्थापित करें
प्रदेश के तमाम अधिकारियों को सख्त रुख दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि लोगों के प्रति अपनी मानसिकता में बदलाव लाएं और लोगों से बेहतर संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार का गठन बदलाव के लिए हुआ है और प्रदेश में बदलाव के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, लिहाजा सरकार की अकांक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश कीजिए। उन्होंने कहा कि अगले 100 दिन में यह बदलाव दिखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications