सहारनपुर में दलितों के बवाल पर योगी सरकार ने लिया एक्शन, दो एएसपी को हटाया

शब्बीरपुर कांड के बाद सहारनपुर में दलितों ने मंगलवार को भारी बवाल किया। इसके बाद योगी सरकार ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है।

सहारनपुर। शब्बीरपुर में दलित-ठाकुर संघर्ष के विरोध में मंगलवार को सहारनपुर जल उठा। दलितों ने शहर में जगह-जगह जमकर उपद्रव किया, आगजनी की और पथराव करते हुए पुलिस को दौड़ा लिया। सहारनपुर में हुई इस हिंसा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा एक्शन लेते हुए डीजीपी सुलखान सिंह और प्रमुख गृह सचिव देवाशीष पांडा से जवाब-तलब किया। इसके बाद सहारनपुर के दो एडिशनल एसपी को हटा दिया गया।

दो एएसपी पर हिंसा के बाद गिरी गाज

दो एएसपी पर हिंसा के बाद गिरी गाज

सहारनपुर में हुई भारी हिंसा के बाद एसपी सिटी सहारनपुर और एसपी ग्रामीण को बदल दिया गया। प्रबल प्रताप सिंह को नया एसपी सिटी सहारनपुर बनाया गया है। जबकि विद्या निवास मिश्रा को एसपी ग्रामीण सहारनपुर बनाया गया।

पढ़िए कैसे हुआ यह पूरा बवाल

पढ़िए कैसे हुआ यह पूरा बवाल

चार दिन पूर्व गांव शब्बीरपुर में हुए जातीय बवाल के बाद मंगलवार को दलितों द्वारा आयोजित सभा को रोकने के बाद जनपद के दलित उग्र हो गए। गांव रामनगर में जहां दलितों ने पुलिस प्रशासन को जमकर दौड़ाया, वहीं पुलिस फोर्स पर जमकर पथराव और फायरिंग की गई।

दर्जनों वाहनों को किया आग के हवाले

दर्जनों वाहनों को किया आग के हवाले

बलवाइयों ने पुलिस अधिकारियों को दौड़ा लिया उपद्रवियों ने पुलिस और मीडियाकर्मियों के करीब दो दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। एक मीडियाकर्मी की जमकर पिटाई की गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बलवाईयों ने एक प्राइवेट बस और पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों ने एसएसएसपी और अन्य अधिकारियों को जमकर दौड़ाया।

मंगलवार को गांधी पार्क में भीम आर्मी की सभा

मंगलवार को गांधी पार्क में भीम आर्मी की सभा

भीम आर्मी के युवकों ने शुरू किया बवाल विगत पांच मई को गांव शब्बीरपुर में हुए जातीय संघर्ष के बाद भीम आर्मी की ओर से मंगलवार को गांधी पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया था। जिसके बाद मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे भीम आर्मी से जुड़े युवक गांधी पार्क में एकजुट होना शुरू हो गए।

पुलिस कार्रवाई के बाद दलितों का फूटा गुस्सा

पुलिस कार्रवाई के बाद दलितों का फूटा गुस्सा

पुलिस ने गांधी पार्क की सभा को रुकवाया मामले की जानकारी पाकर पुलिस फोर्स गांधी पार्क में पहुंची और सभा को रुकवा दिया। बताया जाता है कि सभा में शामिल होने के लिए आए युवकों को हिरासत में ले लिया गया और उनके वाहन जब्त कर लिए गए। वाहन जब्त किए जाने और दलित युवकों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी अन्य दलित बाहुल्य गांवों में पहुंची तो दलितों में उबाल आ गया और दलित सभा स्थल की ओर कूच करने लगे।

पुलिस फोर्स पर भीड़ करने लगी पथराव

पुलिस फोर्स पर भीड़ करने लगी पथराव

दलितों ने किया पुलिस फोर्स पर पथराव मल्हीपुर रोड स्थित गांव रामनगर के दलित गांव से बाहर निकल आए तो कोतवाली सदर बाजार व अन्य थानों की पुलिस ने इन ग्रामीणों को गांव के बाहर ही रोक लिया। जिसके विरोधस्वरुप दलितों ने पुलिस फोर्स पर पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस फोर्स और दलित आमने-सामने

पुलिस फोर्स और दलित आमने-सामने

भीड़ ने लोगों को पीटा, पुलिस को खदेड़ा इस दौरान कवरेज करने के लिए गए एक फोटोग्राफर की बाइक को आग लगा दी तथा एक अन्य फोटोग्राफर बृजमोहन की पिटाई कर दी गई, जिससे वह घायल हो गया। एसएसपी और अन्य अधिकारियों को दौड़ा दिया। इसके बाद करीब दो घंटे तक दलित गांव के बाहर खड़े होकर नारेबाजी करते रहे। यहां पर स्थिति यह थी कि पुलिस फोर्स और दलित आमने सामने खड़े थे।

उपद्रवियों ने की भारी आगजनी

उपद्रवियों ने की भारी आगजनी

पुलिस फोर्स ने उपद्रवियों को रोकने के लिए हवाई फायरिंग की तो उपद्रवियों की ओर से भी कई राउंड फायरिंग की गई। उपद्रवी पुलिस फोर्स को दौड़ाते रहे और सड़क पर खड़े पुलिस और पत्रकारों के वाहनों को आग लगाते रहे। करीब दो दर्जन वाहनों को आग के हवाले किया गया। इसी मार्ग पर बने महाराणा प्रताप भवन को भी ध्वस्त कर दिया और पुलिस चौकी रामनगर में आग लगा दी। बाद में मौके पीएसी और आसपास के जनपदों से फोर्स बुलाई गई। डीएम एनपी सिंह, एसएसपी सुभाष चंद्र दूबे और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और दलितों से वार्ता कर माहौल को शांत कराया। कुल मिलाकर मंगलवार को जनपद में चारों ओर अशांति का माहौल रहा। हालात को काबू में करने के लिए दिनभर पुलिस प्रशासन दौड़ता रहा।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+