मिर्जापुर में बनी दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली, गिनीज बुक में नाम दर्ज

यूपी में आगामी चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। ऐसे में प्रदेश के विभिन्न जिलों में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

मिर्जापुर। मिर्जापुर का नाम आज पूरे देश में गूंज रहा है। जी हां हो भी क्‍यों ना, राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के स्‍कूली बच्‍चों ने दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली बनाकर विश्‍व रिकॉर्ड अपने नाम जो दर्ज करा लिया है। इस रंगोली की साइज 39,125 वर्ग मीटर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पुणे के एक कॉलेज के नाम था। उस रंगोली की साइज 24 हजार वर्ग मीटर थी।

मिर्जापुर में बनी दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली, गिनीज बुक में नाम दर्ज

जानकारी के मुताबिक इस वर्ल्‍ड रिकॉर्ड साइज रंगोली के लिए जिला प्रशासन ने बथुआ स्थित पॉलीटेक्‍निक कॉलेज को विशेष तौर पर सजाया था। इसके लिए 50 स्कूलों के चार हजार छात्र-छात्राएं सुबह से ही लगे हुए थे। सुबह सवा नौ बजे से लगे इन बच्चों ने पौने दो घंटे में इस रंगोली को आकार दे दिया।

मिर्जापुर में बनी दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली, जानिए क्‍यों

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के साऊथ ईस्ट एशिया प्रभारी ऋषिनाथ ने डीएम कंचन वर्मा, कमिश्नर रंजन कुमार व सीडीओ अमित कुमार सिंह को संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र सौंपा। आपको बता दें कि मंगलवार को ही रंगोली का ले आउट तैयार कर लिया गया था। बुधवार सुबह स्‍कूली बच्‍चों ने इसमें रंग भरना शुरु कर दिया।

World's largest Rangoli Art in Mirzapur registered in Guiness world record

गौरतलब है कि यूपी में आगामी चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। ऐसे में प्रदेश के विभिन्न जिलों में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+