बांदा: रोटी जल गई तो महिला को दिया तीन तलाक, सिगरेट से जलाया

लखनऊ। यूं तो केंद्र सरकार की पहल के बाद सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी तीन तलाक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश के बांदा में महिला को तलाक देने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे जली रोटी बनाने की वजह से तलाक दे दिया है। महिला का कहना है कि जब वह रोटी बना रही थी, तो एक रोटी जल गई, जिसके बाद उसके पति ने उसे तीन बार तलाक-तलाक कहकर तलाक दे दिया।

triple talaq

यह घटना महोबा जिले के पहरेटा गांव की है, जहां 24 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है। एएसपी बंशराज यादव ने बताया कि रविवार को महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला की शिकायत के आधार पर घरेलू हिंसा का पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बंशराज ने बताया कि हमने महिला की शिकायत को दर्ज करके इसकी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार महिला की शादी 2017 में हुई थी, उसने आरोप लगाया है कि तलाक से तीन दिन पहले उसके पति ने उसे सिगरेट से जला दिया था। पुलिस ने बताया कि महिला को उसके पति ने सिगरेट से जलाने के तीन दिन बाद तलाक दे दिया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को गैरकानूनी करार दे दिया था, कोर्ट ने इस प्रथा को असंवैधानिक बताते हुए इसे संविधान की धारा 14 का उल्लंघन करार दिया है, जिसमे लोगों को समानता का अधिकार दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- प्यार के बारे में लड़के ने लिया लड़की का टेस्ट, हो गई बेहोश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+