VIDEO: सैलरी न मिलने पर महिला हुई खफा, सरकारी अस्पताल में भ्रष्टाचार की खोली पोल
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के जिला महिला चिकित्सालय में डॉक्टर के उत्पीड़न से परेशान एक महिला संविदाकर्मी ने जमकर हंगामा किया। डाटा एंट्री ऑपरेटर महिलाकर्मी ने एनआरएचएम के नोडल अधिकारी पर जमकर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान सीएमएस बेबसी के साथ खामोश बैठे दिखे।

मथुरा के जिला महिला अस्पताल में हंगामा करती यह महिला है संविदा कर्मी डाटा एंट्री ऑपरेटर सविता शर्मा। सविता शर्मा ने यह हंगामा कई महीने से अपनी सैलरी न आने के कारण किया । सविता शर्मा का आरोप है कि यहां तैनात एनएचआरएम के नोडल अधिकारी डॉ के के माथुर जानबूझ कर उत्पीड़न करते हैं। के के माथुर की वजह से वह ही नहीं बल्कि पूरा स्टाफ परेशान है । इस दौरान सविता एक रजिस्टर भी दिखाने लगी जिसमें उसने सभी एंट्री कम्प्लीट होने की बात कही।

सविता शर्मा को 3 महीने से सैलरी नहीं मिली और वह इसको लेकर जिला महिला अस्पताल में जमकर हंगामा करने लगी। एमडी के आदेश के बावजूद हर महीने सैलरी न मिलने से परेशान महिला सीएमएस कार्यालय पहुंच गई और सीएमएस को जमकर खरी-खोटी सुनाती रही। इस दौरान सीएमएस बेबसी से मूकदर्शक बने सारे हंगामे को देखते रहे। वहीं इस बारे में जब डॉ के के माथुर से बात की तो वो सभी आरोपों को सिरे से नकारने लगे।

जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोप पहली बार लगे हैं, ऐसा नहीं है। इससे पहले भी कई बार यहां मरीज उनके तीमारदार डॉक्टर, कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाते रहे हैं लेकिन यह पहली बार है जब यहां तैनात संविदाकर्मी ने अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार की परत खोली है।












Click it and Unblock the Notifications