पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला, पुलिस ने दिलवा दिया तलाक
कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर थाने में एक मुस्लिम महिला अपने पति के ज्यादतियों की शिकायत करने थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस के दरोगा ने उसे पति से तलाक लेने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं पुलिस ने पीड़ित महिला से तलाक के राजीनामा पर दस्तखत भी करावा लिए।

कानपुर निवासी आफरीन और जीशान ने चार साल पहले घर से भाग कर 'लव मैरिज' की थी। लेकिन एक महीना पहले परिवार ने इस शादी को मन्जूरी दे दी तो वे घर आकर रहने लगे। इसके बाद जीशान का मन बदलने लगा और वो आफरीन को तंग करने लगा। पीड़िता ने बताया कि रविवार को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की तो वह पुलिस थाने तक पहुंच गई।
पीड़िता का आरोप है कि थाने में मौजूद सीनियर सब इंसपेक्टर कृष्ण कुमार पटेल ने उसे तलाक लेने पर मजबूर किया। पीड़िता ने बताया कि इंस्पेक्टर ने उससे तलाक के राजीनामा लिखवा कर उस पर दस्तखत करवा लिए। मामले की जानकारी आला अधिकारियों को हुई तो उन्होंने पीड़ित महिला की अर्जी पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पश्चिम संजीव सुमन ने कहा कि महिला से पुलिस थाने में जबरन तलाक राजीनामा नहीं लिखवाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications