दूसरी शादी करने जा रहा था बाप, मां संग थाने पहुंचकर बेटियों ने कहा- आधी रात अश्लील हरकत करते हैं पापा
संभल। यूपी के संभल में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर अपनी ही बेटियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। घटना भी उस दिन (सोमवार) की है जिस दिन आरोपी अपनी दूसरी शादी के लिए बारात लेकर जा रहा था पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ कर थाने लाई तो मामला कुछ और ही निकला। पत्नी ने थाने में बताया कि कि वह दूसरी शादी का विरोध नहीं करेगी लेकिन बच्चों के लिए जमीन में हिस्सा दे। दूसरी तरफ पति ने पत्नी पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पुलिस ने फिलहाल पति से लिखित बयान लेकर उसे छोड़ दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। मोहल्ले का निवासी व्यक्ति हैंडपंप लगाने के लिए ठेकेदारी का काम करता है। घर में पत्नी व तीन बेटी और तीन बेटे है। पांच वर्ष पहले पति पत्नी के बीच मारपीट हुई। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। पड़ोस में व्यक्ति अलग घर बनाकर रहने लगा जबकि पत्नी अपने बच्चों के साथ पुराने घर में रह रही थी। सोमवार को व्यक्ति की दूसरी बारात अमरोहा जिले के बछरायू में जानी थी। इस बीच पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो वह बच्चों के साथ कोतवाली में पहुंच गई।
पुलिस को अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला के पति को पकड़ लिया। पत्नी ने कहा कि वह दूसरी शादी का विरोध नहीं करेगी लेकिन बच्चों के लिए जमीन में हिस्सा दे। उधर पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी एक दिन दूध में जहर देकर हत्या करना चाहती थी।
जिसके कारण उसने तलाक दिया। बेटियों ने पिता पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए कि हर कोई सुनकर दंग रह गया।बेटियों ने पिता पर छेड़खानी और घिनौनी हरकतें करने के आरोप लगाए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल समानिया का कहना है कि महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया है। दूसरी शादी न करने की बात पति ने कहीं है। उसे पत्र पर लिखवा लिया है।












Click it and Unblock the Notifications