मर्दों से कम नहीं है आगरा की ये महिला कुली, संभाल रही 3 बच्चों की जिम्मेदारी

आगरा। आमतौर पर रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करते मर्दों को देखा जाता है लेकिन आगरा में एक महिला कुली है जो मर्दों से कम नहीं है। आगरा के कैंट स्टेशन पर लाल टी शर्ट पहन कर सवारियों से बातचीत करती ये महिला कुली मुंद्रा देवी है जो 2008 से लेकर कुली का काम कर रही है। महिला कुली के तीन बच्चे हैं और उसका पति वेदराम जूता फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता है।

Woman Koolie Mundra Devi of Agra

पति की मजदूरी से तीन बच्चों और परिवार का खर्च चलाना मुंद्रा देवी के लिए मुश्किल बनता जा रहा था। गरीबी और बदहाली के दौर से गुजरने के बाद मुंद्रा ने हार नहीं मानी और महिला कुली बन गयी।

मुंद्रा पिछले दस सालों से लगातार कुली का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रही है। बिल्ला नम्बर 21 मुंद्रा मर्दों की तरह ही यात्रियों का भारी-भरकम सामान ले जाती है। मुंद्रा को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। उसका कहना है कि मेहनत मजदूरी करने में कोई परेशानी नहीं है।

Woman Koolie Mundra Devi of Agra

मुंद्रा देवी ने कहा कि मेहनत मजदूरी करने में कोई बुराई नहीं है, मेरे पति जूता फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं, उन्हें इतना वेतन नहीं मिलता है जिससे घर चल सके। तीन बच्चे हैं, उनको पढ़ाना लिखाना है, महंगाई में उस वेतन से घर नहीं चलता था इसलिए मैं 2008 में महिला कुली बन गई जब से अब तक कुली का काम कर रही हूं। काम कोई छोटा बड़ा नहीं होता है, सब कुली भाई मेरा सहयोग करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+