यूपी: बेडरुम में मिली पत्नी की लाश, करवाचौथ पर गहने को लेकर फौजी पति से हुई थी बहस
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगा शव बेड रूम में मिला है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, मामला नरौरा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि मृतका का नाम देवी है। देवी का पति फौजी है और जम्मू के सांबा से छुट्टी लेकर घर आया था। फौजी की पत्नी ने करवाचौथ के मौके पर उससे गहने दिलवाने की मांग की। लेकिन इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद बेडरूम में फौजी की पत्नी की लाश मिली। जिस लाइसेंसी पिस्टल से गोली चली वो फौजी की ही बताई जा रही है। घटना की सूचना नरौरा पुलिस को फौजी विजय सिंह ने दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एसपी देहात रईस अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के परिजनों की तरफ से अभी तक को तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। करवाचौध पर गहने मांगने के सवाल पर बताया कि ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर कोई जानकारी मिलती है तो उसके तहत कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications