12 साल में तीन पति दे चुके तीन तलाक, चौथा भी दिखा रहा आंख

बरेली की रहने वाली 35 साल की तारा खान को पिछले 12 सालों में तीन बार तीन तलाक का सामना करना पड़ा है।

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से देशभर में तीन तलाक को लेकर चल रही बयानबाजी और राजनीति के बीच एक और महिला ने आपबीती बताई है। बरेली की रहने वाली 35 साल की तारा खान को पिछले 12 सालों में तीन बार तीन तलाक का सामना करना पड़ा है।

talaq तलाक

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, 12 साल में तीन रिश्तों में धोखा खाने वाली तारा का कहना है कि चौथी शादी को लेकर भी उसके मन में एक वहम सा रहता है कि ना जाने कब चौथा पति भी उसे तलाक दे दे, खासतौर से कुछ दिन से पति का बर्ताव ठीक नहीं है। तारा खान का कहना है कि पिछले 12 साल में जिंदगी जिस तरह के मुश्किल दौर से गुजरी, उससे वो भीतर से बिखर चुकी है।

लगातार तलाक मिलने से जिंदगी तमाशा बन गई
तारा खान बताती हैं कि उसकी पहली शादी सात साल चली लेकिन सात साल तक बच्चा ना होने पर शौहर ने उसे तलाक दे दी। वह शौहर के घर से मायके चली आई। मायके वालों ने कुछ दिन बाद उसकी दूसरी शादी करा दी। परिजनों ने उसकी दूसरी शादी पप्‍पू खान नाम के शख्‍स से करा दी. तारा के दूसरा पति उससे मारपीट करता था, जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे तीन दफा तलाक कह कर घर से निकाल दिया।

तारा का कहना है कि एक बार फिर घरवालों ने उसकी शादी कर दी। तीसरी शादी मजह चार महीने चली और उसे फिर तलाक दे दिया गया। उसकी चौथी बार शादी हुई है लेकिन पिछले कुछ दिन से शौहर का बर्ताव ठीक नहीं है, जिससे तारा के मन में फिर तलाक का डर बैठ रहा है। तारा का कहना है कि अब उसे तलाक देकर अगर रिश्ते का मजाक बनाया गया तो सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगेगी और चुप नहीं बैठेगी चाहे कुछ भी हो जाए।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+