युवती को ट्रक ने रौंदा, हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने किया बवाल
एक युवती को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने बवाल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया।
रायबरेली। एक बार फिर रफ्तार के कहर ने एक जिंदगी को लील लिया। सुबह के समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल शौच के लिए जा रही युवती को रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत से लोगों को आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया।

इस रोड पर अक्सर होते हैं हादसे
यह हादसा महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहनी का पुरवा गांव में हुआ। जहां अंशु (19)पुत्री दयाराम अपने घर से शौच के लिए जा रही थी तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसको रौंद दिया जिससे उसकी वहीं मौत हो गयी।

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गांव वालों का कहना है कि कि इस रोड पर आये दिन हादसे होते रहते हैं। नाराज ग्रामीणों ने रायबरेली हैदरगढ़ रोड को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ महराजगंज व कोतवाल के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications