क्या प्रधानमंत्री बनेंगे योगी आदित्यनाथ? CM Yogi ने इसको लेकर पहली बार दिया बड़ा बयान
Yogi Adityanath News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद देश का प्रधानमंत्री कौन होगा? देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर सबकी अपनी-अपनी पसंद है लेकिन एक बड़े वर्ग का दावा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। अब इस सवाल का जवाब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्ने अपने इंटरव्यू में दिया है।
बता दें भाजपा में 75 साल की आयु पर पहुंचने के बाद नेता रिटायर हो जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 74 साल के हो चुके है और 17 सितंबर 2025 को पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर 75 साल के हो जाएंगे। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है पीएम मोदी रिटायर 75 की आयु में रिटायर होंगे या नहीं?

लेकिन इसको लेकर विपक्षी पार्टियां बयानबाजी शुरू कर चुकी हैं। खास तौर पर पीएम मोदी की आरएसएस कार्यालय के दौरे के बाद शिवसेना (यूबीटी) संजय राउत ने दावा किया कि पीएम मोदी के उत्तराधिकारी पद के लिए चर्चा आरएएस में शुरू हो चुकी है। जिसमें सीएम योगी सबसे प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। हालांकि योगी प्रधानमंत्री बनेंगे इसको लेकर सीएम योगी का बड़ा जवाब आ चुका है।
क्या प्रधानमंत्री बनेंगे योगी आदित्यनाथ?
सीएम योगी से जब ये पूछा गया कि एक बड़ा तबका आपको प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहता है, इस प्रश्न सीएम योगी ने जवाब देते हुए कहा "मैं तो योगी हूं राजनीति में लिए फुल टाइम जॉब नहीं है। मैं अभी उत्तर प्रदेश राज्य का सीएम हूं।"
सीएम योगी बोले- मैं एक योगी हूं और...
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में सीएम योगी कहा "देखिए मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं, पार्टी ने मुझे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यहां रखा है और राजनीति मेरे लिए पूर्णकालिक काम नहीं है। फिलहाल हम यहां काम कर रहे हैं लेकिन असल में मैं एक योगी हूं। जब तक मैं यहां हूं, काम कर रहा हूं। हालांकि इसकी भी एक समय सीमा होगी।"












Click it and Unblock the Notifications