क्या अमेठी से राहुल के बजाय वरुण गांधी कांग्रेस-सपा के समर्थन से लड़ेगे लोकसभा चुनाव? जानें सच्चाई
Varun Gandhi contest elections from Amethi? लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। वहीं पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी के जो लंबे समय से बगावती तेवर दिखाते रहे हैं उनको लेकर अटकलें लगाई जा रही कि गांधी परिवार का गढ़ रही अमेठी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेगे। इतना ही नहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन उनका समर्थन कर सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर सच्चाई क्या और अमेठी से चुनाव लड़ने पर क्या बोले वरुण गांधी?

बता दें वर्तमान समय में अमेठी वर्तमान समय में अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा नेता और मोदी सरकार की कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी सांसद हैं।
स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट पर लगातार तीन बार यानी पूरे 15 सालों तक सांसद रहे राहुल गांधी को इस सीट से हराकर यहां भगवा फहराया था। इस बार के चुनाव में भी भाजपा ने अमेठी सीट से उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है।
वहीं कांग्रेस उम्मीदवार की बात करें तो अभी फिलहाल उसने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। याद रहे यूपी में कांग्रेस- सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। इस गठबंधन में अमेठी सीट कांग्रेस के हिस्से में आई है।
अब बात करते है वरुण गांधी की इस अमेठी सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बारे में... तो बता दें वरुण गांधी लंबे समय से भाजपा से नाराज चल रहे हैं। लखीमपुर खीरी कांड हो या किसान आंदोलन कई ऐसे मौके थे जब वरुण गांधी ने अपनी ही पार्टी भाजपा पर हमला करते रहे। इतना ही नहीं यूपी की योगी सरकार और केंद्र सरकार पर लगातार अपने बयानों से प्रहार करते रहे हैं।
हालांकि पिछले कुछ समय से वरुण के बर्ताव में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, वो पीएम नरेंद्र मोदी की पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रीपोस्ट कर रहे हैं लेकिन पहले वरुण गांधी के हमलों के चलते इस बार के चुनाव में पीतीभीत से उनका भाजपा टिकट कटने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसके चलते सपा-कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर वरुण गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जाने लगी थी।
लेकिन वरुण गांधी ने इन कयासों पर जवाब देकर विराम लगा दिया है। लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने की बातों का खंडन करते हुए इन अटकलों को खारिज किया है।
वहीं वरुण गांधी ने अपने फैस बुक अकाउंट पर जनसभा की फोटो शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा "पीलीभीत पीलीभीत मेरा परिवार..." जिससे साफ है कि वरुण गांधी इस बार का चुनाव भी पीलीभीत सीट से लड़ना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications