क्या अब खुलेगी सीमा हैदर की पोल? PAK आर्मी में भाई और चाचा की नौकरी बढ़ाएगी मुश्किलें
Seema Haider Updates: अपने प्रेमी सचिन मीना के साथ रहने के लिए अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और यूपी पुलिस पूछताछ कर रही है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से उसके संभावित संबंध को लेकर एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) द्वारा उसकी जांच की जा रही है।
पूछताछ के दौरान, सीमा हैदर (Seema Haider) ने जिस बात का खुलासा किया है उससे उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, सीमा हैदर ने खुलासा किया है कि उसका भाई पाकिस्तानी सेना में शामिल हो गया था, लेकिन उसे यह नहीं पता है कि वह अभी भी सेवा कर रहा है या उसने सेना की नौकरी छोड़ दी है। वहीं उसके चाचा भी सेना में किसी बड़े पद पर हैं।

सीमा हैदर (Seema Haider) के इस खुलासे के बाद से भारत की खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई है। साथ ही सीमा हैदर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं इंडिया टुडे ने उनके पति गुलाम हैदर से बात की, जिन्होंने पुष्टि की कि सीमा का भाई आसिफ और उनके चाचा गुलाम अकबर पाकिस्तानी सेना में हैं। उन्होंने कहा कि वह सीमा के भाई आसिफ से मिले थे, जो कराची में तैनात हैं और उनके बीच अक्सर बातचीत होती थी।
सीमा हैदर की पाकिस्तानी आईडी पर उठ रहे सवाल
सीमा हैदर (Seema Haider) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ अपने संभावित संबंधों को लेकर एटीएस और आईबी के रडार पर है। उसके पाकिस्तानी पहचान पत्र की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए गए हैं। आईडी कार्ड, जो आमतौर पर जन्म के समय प्राप्त किया जाता है, 20 सितंबर, 2022 को जारी किया गया था।
उत्तर प्रदेश एटीएस उसके पाकिस्तानी नागरिकता आईडी कार्ड प्राप्त करने में देरी की जांच कर रही है। बिना वीजा के उनके भारत में प्रवेश को लेकर भी जांच चल रही थी। सीमा हैदर अब उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में सचिन मीना के साथ रह रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications