VIDEO: वो मर-मरकर करता रहा प्यार...रात में आया पत्नी का यार और पति को दिया मार
शादी के 8 सालों बाद पत्नी को उसका नया यार मिला और ताजे प्यार की खातिर उसने पति को मार दिया।
हरदोई। मोहब्बत की वो दास्तां सुनिए जिसमें ऐसी वारदात हुई है कि आपका दिल दहल जाएगा। ये कहानी है उन कलयुगी लैला-मजनू की है जिनको एक दूसरे से कभी बेइंतहां मोहब्बत थी, एक महफिल में दोनों की निगाहें टकराई फिर इजहार-ए-इश्क हुआ और मोहब्बत और परवान चढ़ी। जल्द ही दोनों सात फेरे लेकर एक बंधन में बंध गए।

चंद महीनों बाद एक बच्चा हुआ और उसके ठीक 8 साल बाद उस बच्चे के बाप यानी उस प्रेमी की दर्दनाक हत्या कर दी गई। वजह साफ थी लैला का दिल किसी और पर आ गया और उसने अपने प्यार यानी पति को अपने नए यार के साथ मिलकर मार डाला।
वीडियो में नजर आ रहा ये युवक है मनीष श्रीवास्तव, जिसकी गुरुवार यानी 22 जून को बेरहमी से हत्या कर दी गई। शादी के पांच साल गुजरते-गुजरते रिश्तों में कुछ खटास सी आ गई, इधर शीतल को भी मनीष के साथ काम करने वाले राहुल से मोहब्बत हो गई। छुप-छुप कर दोनों का मिलना शुरू हो गया। मौके का इंतजार होने लगा और यहीं से शुरू हुई बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश।
मनीष को भी शीतल और राहुल के बीच के संबंधों के बारे में शक हो गया था। घटना की रात मनीष ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में भी देखा था। लिहाजा शीतल ने अपने यार राहुल के साथ हड्डी बन रहे मनीष की हत्या करने की साजिश रच डाली। मनीष जब सो रहा था तब उसकी पत्नी और पत्नी के यार ने पहले तो कनपटी के पीछे से 315 बोर के तमंचे से फायर झोंका, फिर भी तसल्ली न होने पर उसकी तार से गला को घोटने के बाद बांके से गर्दन पर प्रहार किया।
सुबह होने पर शीतल मंदिर चली गई और राहुल फरार हो गया, लौटकर आने पर उसने मनीष को अस्पताल ले जाने का ड्रामा करते हुए पुरे घटनाक्रम को एक्सीडेंट बनाने का प्रयास किया, लेकिन बयानों में फंस जाने की वजह से प्यार और यार दोनों ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications