'हनीमून पर पता चला, नपुंसक है पति', पत्नी ने SHO के सामने जड़ा थप्पड़

देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक पति-पत्नी के बीच झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि पत्नी ने थाने में एसएचओ के सामने ही पति को थप्पड़ मार दिया।

Recommended Video

    Uttar Pradesh: शादी के बाद Wife को पता चला थाने में किया हंगामा, पति गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक पति-पत्नी के बीच झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि पत्नी ने थाने में एसएचओ के सामने ही पति को थप्पड़ मार दिया। पत्नी का आरोप है कि उसका पति नपुंसक है। पति-पत्नी के बीच यह हाई वोल्टेज ड्रामा नोएडा के सेक्टर 58 थाने में हुआ। दोनों के परिजन भी थाने में ही आपस में भिड़ गए। पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया। पत्नी ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है।

    मेट्रीमोनियल साइट के जरिए हुई शादी

    मेट्रीमोनियल साइट के जरिए हुई शादी

    जानकारी के मुताबिक महिला का पति पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और अपने परिजनों के साथ नोएडा के सेक्टर 62 में एक फ्लैट में रहता है। मई 2017 में एक मेट्रीमोनियल साइट के जरिए दोनों का आपस में परिचय हुआ। महिला यूपी के मथुरा जिले की रहने वाली है। इसके बाद नवंबर 2017 में दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए सिंगापुर चले गए।

    सास को बताई पति के नपुंसक होने की बात

    सास को बताई पति के नपुंसक होने की बात

    पत्नी ने आरोप लगाया कि सिंगापुर जाकर उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। हनीमून से लौटने के बाद उसने यह बात अपनी सास को बताई तो सास ने कहा कि उसके परिवार की एक पुरानी परंपरा के कारण वह कुछ दिन बाद ही संबंध बनाएगा। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा। शनिवार को भी पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया।

    SHO के सामने ही मारा थप्पड़

    SHO के सामने ही मारा थप्पड़

    थाने में भी दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और पत्नी ने एसएचओ के सामने ही यह कहते हुए कि उसका पति नपुंसक है, उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों के परिजन एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और उसके बाद महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+