UP: अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस ने राकेश हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक राकेश की पत्नी, उसके प्रेमी और एक दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर अवैध संबंधों में बाधा बनने पर राकेश की हत्या की थी।

Wife murdered husband illegal relations in Shahjahanpur

20 मई को शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गंगसरा गांव के पास सड़क किनारे एक शव मिला था। शव की पहचान राकेश निवासी थाना खुटार के रुप में हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया। पुलिस ने मृतक राकेश की मां श्यामा देवी की के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो हैरान करने वाला मामला सामने आया।

एसपी एस चिनप्पा ने बताया कि मृतक राकेश की पत्नी किरन देवी का कई सालों से पड़ोस में रहने वाले प्रेमी बुधपाल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन शादी के आड़े किरन देवी का पति आ रहा था। एसपी ने बताया कि राकेश की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राकेश की हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार बुधपाल ने प्रेमिका किरन देवी के पति राकेश को शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात में बुधपाल ने अपने दोस्त कल्लू को भी साथ लिया था। हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+