दो साल पहले पति की हत्या, उस केस की गवाह बीवी को भी सरेराह गोलियों से भूना
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में पुलिस से बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला को ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने का बाद अपराधी बेखौफ होकर हाथों में फिल्मी अंदाज में तमंचे ओर पिस्टल लहराते हुए भाग गए। घटना हो जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस ने मृतका के परिजनों की ओर से दी गई नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जान बचाने को भागती रही युवती
पूरा मामला जनपद मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिछिया का है कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम धारऊ निवासी भावना चौहान उर्फ दीप्ती पत्नी बिल्लू चौहान घर से कोर्ट में तारीख करने के लिए निकली थी। जैसे ही भावना चौहान थाना कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम बिछिया रोड पर पहुंची तो एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों ने उन पर तमंचे और पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं भावना ने अपने आपको बचाने का काफी प्रयास किया। इधर-उधर भागी भी लेकिन हो रही गोलियों की बौछार से बो बच नहीं पाई। कई गोलियां भावना को लगी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पति की भी कर दी गई थी हत्या
बताया जा रहा है कि दो वर्ष पूर्व भावना के पति बिल्लू चौहान की भी गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। उसी हत्या में भावना गवाह थी और आज उसी केस की गवाही देने कोर्ट जा रही थी। हत्यारों ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने का बाद अपराधी बेखौफ होकर हाथों में फिल्मी अंदाज में तमंचे ओर पिस्टल लहराते हुए गए भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पंहुची जिसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मृतका के परिजनों की ओर से दी गई नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पति के हत्यारों के ही खिलाफ फिर केस दर्ज
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान भावना चौहान के रूप में की गयी है। मृतका के पति की भी दो साल पहले गोली मारकर ह्त्या कर दी गयी थी। मृतका अपने पति के केस में गवाह थी। उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका के परिजनों की तरफ से उसके पति के हत्यारों को ही इस हत्या में नामजद किया गया है। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications