पति बन रहा था अवैध संबंधों में बाधा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नही गांव में चली रही दो पक्षों की लड़ाई में एक पक्ष से 8 लाख रुपए लेकर दूसरे पक्ष के दो लोगों के खिलाफ अपने पति की हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने भी हत्या के आरोप में दो लोगों को जेल भेज दिया, लेकिन पुलिस विवेचना में जो खुलासा हुआ वो हिला देने वाला था। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का षड्यंत्र रचा था। पुलिस तीन लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

wife killed her husband with lover in hardoi

मामला हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र का है। 6 फरवरी 2018 की रात में गर्रा नदी पुल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। जिसकी शिनाख्त 35 वर्षीय छुटक्के के रूप में हुई थी। छुटक्के की हत्या में उसकी पत्नी मीरा सिंह ने गांव में दो पक्षों के बीच चल रही पूरानी रंजिश का फायदा उठाया। उसने एक पक्ष से आठ लाख रुपए लेकर दूसरे पक्ष के विनोद लाला और राजू लाला के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और मामले की जांच में जुट गई थी।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम व सर्विलांस टीम को जो तथ्य सामने आए वो बेहद चौंकाने वाले थे। दरअसल पुलिस जांच में पता चला कि मृतक छुटके की पत्नी मीरा सिंह का अंसार पुत्र बरकत निवासी बावन के साथ अवैध संबंध थे, जिसमें छुटक्के बाधक बन रहा था। अवैध संबंधों में बाधा बनने पर मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। दोनों ने अपने प्लान के तहत छुटके को दावत में ले जाने के बहाने गर्रा नदी के पास ले गए। वहां ले जाकर आरोपी ने छुटके को पहले शराब पिलाई। उसके बाद महिला के प्रेमी अंसार ने छुटक्के के सिर पर लोहे की हथोड़ी से वार किया। जिससे मृतक जमीन पर गिर गया और उस की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को घटना की भनक लगने के बाद मृतक की पत्नी मीरा और उसके प्रेमी को थाना लोनार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर किया गया और हत्या में प्रयुक्त लोहे की हथोड़ा बरामद कर लिया। मृतक की पत्नी मीरा ने पूछताछ के दौरान अपने जुर्म का एकबाल करते हुए बताया कि मैं अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी। इस लिए अपनी पति की हत्या की साजिश रची। उसी दौरान मेरे गांव के राकेश पुत्र जयपाल मेरे घर पर आया और मुझे विनोद लाला और राजू का नाम लिखने हेतु 8 लाख रूपये देने की बात कहकर नामजद मुकदमा लिखवाने के लिए कहा। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि गलत साक्ष्य प्रस्तुत करने और षड्यंत्र में शामिल होने व हत्या का मुकदमा लिखवाने के बाद राकेश को भी गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+