मारपीट में बीवी का हुआ गर्भपात, शौहर ने तीन तलाक देकर की दूसरी शादी

हरदोई। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद भी मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार नहीं थम रहे हैं। ताजा मामला पिहानी कस्बे के है जहां एक 24 वर्षीय युवती के गरीब मां-बाप ने 22 माह पहले निकाह किया था। 3 महीने तक तो सबकुछ ठीक चलता रहा ।तीन महीने बाद शौहर ने उससे एक गाड़ी और कलर टीवी के अलावा 1 लाख रुपये की डिमांड की। जब उसने मां-बाप की गरीबी का हवाला दिया तो उसे शौहर ने इतना पीटा कि गर्भ में बच्चे की मौत हो गई। ये अत्याचार की कहानी यहीं खत्म नही हुई। शौहर एक दिन उसे मायके छोड़ कर चला गया और फिर लौटा नहीं। पीड़िता इस संदर्भ में कई बार थाने गई जहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। 29 अप्रैल 2018 को उसके शौहर ने दूसरी शादी कर ली और 2 मई को उसके घर आकर बोल दिया- तलाक, तलाक, तलाक।

Wife given triple talaq by husband in Hardoi

दरअसल पिहानी कस्बे के रहने वाले वासिद खां के 5 बच्चे हैं। ये बड़ी गरीबी से अपना जीवन निर्वाह कर रहे हैं।इन्होंने अपनी बड़ी बेटी नाजमा का निकाह सुफ़यान नाम के लड़के से की थी। लड़का बिजनेस में था तो सोचा कि बेटी सुखी रहेगी। शादी की तीन माह तक नाजमा को सुफयान ने बड़े प्यार से रखा पर तीन माह बाद वह, उसकी मां और परिवार के अन्य लोग उसकी पिटाई करने लगे। वजह थी कि उनको नाजमा के परिवार से एक रंगीन टीवी, गाड़ी और एक लाख नगद चाहिए था। एक दिन सुफयान ने नाजमा को पीटा जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। गंभीर हालत में सुफयान ने उसे मायके लाकर छोड़ दिया जहां इलाज के दौरान नजमा के पेट मे तीन माह के बच्चे की मौत हो गई।

Wife given triple talaq by husband in Hardoi

छह माह तक उसने अपने शौहर का इंतजार किया जब उसने कोई हाल खबर नहीं ली तो नाजमा ने अपने परिवार के साथ पिहानी थाने में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। वहां कई चक्कर लगाए पर न केस दर्ज हुआ, न कार्रवाई हुई। थक-हार कर नाजमा चुपचाप घर पर आ गई। शौहर के हौसले बढ़े और उसने 29 अप्रैल को दूसरी शादी कर ली। नाजमा को पता चला तो वो थाने फरियाद करने फिर गई पर फिर भी पुलिस ने अपनी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 2 मई को शौहर सुफ़यान ने आकर उससे कहा कि मैंने दूसरी शादी कर ली है, तुम अब जिंदगीभर यहीं रहो, मैं तुम्हे आज ही से तलाक देता हूं। तीन तलाक बोलकर वह घर से निकल गया। वासिद खा के परिवार में हर इंसान के दिल मे तीन तलाक का दर्द है। नाजमा की मां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून बनाने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+