गर्भवती पत्नी ने नहीं किया था तीन तलाक का समर्थन, पति ने 10 लड़कों को बुलाकर कराया गैंगरेप

नई दिल्ली। यूपी के आगरा में एक गैंगरेप पीड़िता महीनों से न्याय की तलाश में भटक रही है। पीड़िता की कहानी दिल दहला देने वाली है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने ही उसे बंधक बनाकर गर्भावस्था में 10 लड़कों से गैंगरेप कराया। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता शायरा बानो (नाम बदला हुआ) की शादी तीन साल पहले आगरा के रहने वाले एक शख्स से हुई थी। शादी के 2 सालों तक सबकुछ ठीक ठक चलता रहा लेकिन 2016 में तीन तलाक को लेकर हुए एक प्रदर्शन ने सबकुछ बदल दिया।

तीन तलाक का किया था विरोध

तीन तलाक का किया था विरोध

पीड़िता शायरा के मुताबिक तीन तलाक के समर्थन में उसके मुहल्ले की कई महिलाएं रैली निकाल रहीं थीं जो कि एक मुस्लिम संगठन द्वारा आयोजित थी। उसके पति ने उसे भी रैली में जाने को कहा लेकिन उसने मना करना दिया। शायरा ने कहा कि तीन तलाक महिलाओं के हित में नहीं है वो इस पर रोक चाहती हैं। शायरा की इस बात पर से उसका पति आग बबूला हो गया और उसने उसको बुरी तरह पीटा और उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

10 लड़कों को लेकर आया पति

10 लड़कों को लेकर आया पति

शायरा ने बताया कि रात में उसका पति 2 लोगों के साथ उसके साथ कमरे में आया और दोंनो ने उसका रेप किया। यह सिलसिला 3 दिनों तक चला। उस वक्त शायरा गर्भवती थी। गैंगरेप की वजह से उसका गर्भपात हो गया। शायरा के मुताबिक सड़क से गुजरने वाले एक अनजान शख्स ने उसकी चीखें सुनी और वो पुलिस को लेकर आया। पुलिस उसे लेकर थाने ले गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे अगले दिन उसे फिर से पति के साथ वापस भेज दिया। शायरा ने बताया कि उसके बाद उसके पति एक दिन 10 लड़कों के लेकर आए सबने मेरा गैंगरेप किया।

पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही शायरा

पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही शायरा

महीनों तक गैंगरेप का शिकार होने के बाद इसी साल फरवरी में शायरा वहां से किसी तरह भाग निकली और मायके में जाकर शरण ली। शायरा तभी से न्याय के लिए पुलिस के चक्कर लगा रही है। इस मामले में पुलिस ने 4 जून को शायरा के पति और उसके चार साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। शायरा अब मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश कर रही है लेकन अभी तक उसे मुलाकात का समय नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+