पत्नी भानवी सिंह ने किए कई सनसनीखेज खुलासे, राजा भैया पर लगाए मारपीट-अवैध प्रेम संबंध जैसे गंभीर आरोप
Raja Bhaiya Wife Bhanvi Kumari Divorce News: कुंडा के बाहुबली विधायक रघुरात प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इन दिनों अपनी पत्नी भानवी कुमारी सिंह से तलाक मामला में सुर्खियों में बने हुए हैं। तो वहीं, राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने शुक्रवार 3 अगस्त को दिल्ली की साकेत कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया।
हालांकि, इस मामले की सुनवाई 17 अक्टूबर तक टल गई है। आजतक की खबर के मुताबिक, साकेत कोर्ट में भानवी कुमारी सिंह ने जो हलफनामा दाखिल किया है उसमें कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। साथ ही, भानवी ने अपने पति के उस दावे को भी फर्जी और मनगढ़ंत बताया है, जिसे तलाक का आधार बनाया गया है।

दरअसल, राजा भैया ने पिछले साल 2022 में अपनी पत्नी भानवी से तलाक के लिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में याचिका लगाई थी। जिसमें राजा भैया ने दावा किया था कि भानवी उनकी संपत्ति हड़पना चाहती है। राजा भैया की तलाक की अर्जी पर कोर्ट ने उनकी पत्नी भानवी से जवाब मांगा था।
तो वहीं, अब भानवी कुमारी सिंह ने कोर्ट में 3 अगस्त को अपना जवाब दाखिल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट में दाखिल किए गए भानवी ने अपने हलफनामा में ऐसा दावा किया है कि राजा भैया द्वारा उन्हें टॉर्चर किया जाता है। इतना ही नहीं, भानवी ने राजा भैया पर अवैध संबंध से लेकर धमकाने और मारपीट तक के आरोप लगाए है।
भानवी ने दावा किया कि राजा भैया ने कई बार उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। अब तलाक का मुकदमा दायर कर मानसिक तौर पर तनाव देना चाहते हैं। हलफनामे के जरिए भानवी का दावा है कि 23 अप्रैल 2015 को भी राजा भैया ने उनके साथ इस कदर मारपीट की थी कि उन्हें हॉस्पिटल के इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा था।
इस दावे की पुष्ठि क लिए हलफनामे के साथ उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट्स यानी एमएलसी औऱ घायर अवस्था की तस्वीरें भी कोर्ट को सौंपी हैं। इतना ही नहीं, भानवी ने राजा भैया के कई अवैध प्रेम संबंध का खुलासा किया तो घर में झगड़े हुए। बवाल ज्यादा बढ़ा तो राजा भैजा ने अपने महल के कमरे में फायरिंग भी की, जिसमें वह बाल-बाल बची थीं।
खबर के मुताबिर, राजा भैया ने सितंबर 2020 से भानवी को अपने घर आने से रोक रखा है। इतना ही नहीं भानवी सिंह बच्चों की पढ़ाई और देखरेख का जिम्मा भी खुद उठा रही हैं। तो वहीं, अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications