भूमिपूजन से पहले अयोध्या को भगवा के बजाय क्यों दिया गया पीला रंग?

अयोध्या: आपने भारत की पिंक और ब्लू सिटी के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन अब आपको भारत में येलो सिटी (Yellow City) भी मिल जाएगी। ये येलो सिटी कोई और नहीं बल्कि भगवान राम की नगरी अयोध्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि में भव्य राम मंदिर की आधार शिला रखेंगे। उससे पहले अयोध्या को ऐसे संवारा जा रहा है, जैसे ये नगर त्रेतायुग युग का लगे, लेकिन एक सवाल सभी के मन में उठ रहा कि आखिर भगवा की जगह पीले रंग का इस्तेमाल क्यों हो रहा।

Recommended Video

    Ayodhya: राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियां तेज,भोग के लिए बन रहे हैं 1,11,000 लड्डू | वनइंडिया हिंदी
    घर-दुकान-मंदिर सब पीले

    घर-दुकान-मंदिर सब पीले

    5 अगस्त को पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में बने हेलीपैड पर लैंड करेगा। इसके बाद पीएम SPG स्कार्ट के साथ रामलला के परिसर में जाएंगे। इस रास्ते में पड़ने वाली सभी इमारतों को पीले रंग से रंग दिया गया है, चाहे वो मंदिर हो, घर या फिर दुकान। इन दिनों आधी अयोध्या पीले रंग में रंगी नजर आ रही है। इसके अलावा खाली दिवारों पर भगवान राम और अयोध्या से जुड़े ऋषिमुनियों की पेंटिंग बनाई जा रही है। इस वक्त अगर आप अयोध्या में एंट्री करते हैं, तो आपको पूरी अयोध्या 'Yellow City' नजर आएगी।

    क्यों दिया गया ये रंग?

    क्यों दिया गया ये रंग?

    वन इंडिया से बात करते हुए अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि अभी अयोध्या को जो सजाने-संवारने का काम चल रहा है, उसमें पीले रंग की थीम रखी गई है। उनके मुताबिक भगवान राम को पीतांबर पसंद था, जिस वजह से उन्होंने ये रंग चुना है। आगे भी पीले रंग के इस्तेमाल पर उन्होंने कहा कि अभी वक्त कम था, भविष्य में इस पर फैसला लिया जाएगा। वहीं इस मामले में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बैठक में पीले रंग पर मुहर लगी थी। ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण की शुरूआत हो रही है, ऐसे में उनका फोकस मंदिर पर है, रंग पर नहीं।

    शुभ दिन पर पीले वस्त्र पहनाने की परंपरा

    शुभ दिन पर पीले वस्त्र पहनाने की परंपरा

    अयोध्या के महंत रामदास के मुताबिक हिंदू धर्म में जो ध्वज होता है, वो भगवा रंग का होता है, लेकिन जब वस्त्र की बात आती है, तो वो मुख्य रूप से पीले रंग का रहता है। भगवान राम को पीतांबर यानी पीले रंग का वस्त्र पहनाया जाता है। उनके मुताबिक दिवाली जैसे त्योहारों पर भी रामलला को पीले वस्त्र ही पहनाए जाते हैं। जिस वजह से पीले रंग को भी काफी शुभ माना जाता है।

    तस्वीरों में देखें कैसे सज रही अयोध्या

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+