Atiq Ahmed: सिर पर सफेद कपड़ा क्यों बांधता था अतीक अहमद? जानिए बड़ी वजह
Atiq Ahmed:माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की मौत हो चुकी है। लेकिन अब इन दोनों से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बाहर निकलकर सामने आ रही हैं।

Atiq Ahmed White Cloth On Head: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ की मौत के हुए एक सप्ताह से ऊपर हो गए हैं। बता दें कि पिछले शनिवारको 15 अप्रैल की रात अतीक अहमद और अशरफ अहमद की मेडिकल टेस्ट के लिए प्रयागराज ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन शूटर्स गिरफ्तार किए गए थे। चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर अतीक अहमद सिर पर सफेद कपड़ा क्यों बांधता था?
सफेद कपड़ा बांधने का किस्सा 15 साल पुराना
अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का सिर पर कपड़ा रखने का सिलसिला लगभग 15 साल पुराना था। दरअसल, अतीक अहमद जब विधायक था उस समय वह बिल्कुक जवान दिखता था और उसके सिर पर बाल भी मौजूद थे लेकिन जैसे ही उसने 40 का पड़ाव पार किया उसके बाल अचानक से तेजी से झड़ने लगे। 2004 में जब वो सांसद चुना गया तो संसद में कैप पहनकर आने लगा। लेकिन कई बार ऐसा हुआ कि आते-जाते या किसी से बात करने के दौरान टोपी गिर जाती थी जिससे उसका गंजापन सामने आ जाता था।
गंजापन को छिपाने के लिए करने लगा सफेद कपड़ा का उपयोग
इसके बाद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) ने अपने सिर के झड़े बालों को छुपाने के लिए सिर पर हर समय सफेद कपड़ा बांधना 2007 के आसपास शुरू किया था। हालांकि, जब उसने देखा कि सिर पर सफेद कपड़ा उसपर सूट कर रहा है तो उसने इसे ही पहचान बना ली। इसके बाद तो वो जेल, चुनाव, घर हर जगह सिर पर सफेद कपड़ा बांधे हुए ही दिखने लगा। सफेद कपड़ा भले उसने अपने गंजे सिर को छुपाने के लिए बांधना शुरू किया हो लेकिन अब ये अतीक की पहचान की तरह हो गया है। यहां तक कि उसका भाई अशरफ भी इसी अंदाज में सिर पर कपड़ा बंधा करता था।
अतीक अहमद ने पाल रखे थे 6 खूंखार कुत्ते (Atiq Ahmed Dog)
अतीक अहमद (Atiq Ahmed) ने छह खूंखार कुत्ते अपने पास पाल रखे थे। इसमें से एक कुत्ते के साथ उस समय के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने हाथ भी मिलाया था। अतीक के पास चार ग्रेट डेन नस्ल के कुत्ते भी थे। जो कि पल भर में किसी शख्स को मौत के घाट उतार सकता था। अतीक के पास ब्रूनो जैसे खतरनाक कुत्ते थे जो देखते ही लोगों की पल भर में जान ले सकता था। इन कुत्तों को जबरदस्त ट्रेनिंग दी गई थी कि वह सूंघकर दुश्मनों का पता कर लेता था। वे यह सूंघ सकते थे कि किसी के पास हथियार या कोई विस्फोटक तो नहीं है। एक बार एक कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया था, तब अतीक अहमद को हमलावर कुत्ते को खुद गोली मारनी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications