अमेठी-रायबरेली से आखिर क्यों चुनाव नहीं लड़ना चाहते राहुल-प्रियंका, भाजपा या किसी और बात का डर?
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दो चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। ऐसे में 7 मई को तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। इस बीच यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर उम्मीदवार को लेकर अभी तक कांग्रेस में कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। हालांकि कांग्रेस सीईसी की बैठक जारी है, जिसमें आज पार्टी की ओर से फैसला सुनाया जा सकता है।
सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, अमेठी और रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन इससे पहले खबरें सामने आई कि अमेठी से उम्मीदवारी को लेकर राहुल गांधी जहां तैयार नहीं है, वहीं रायबरेली के लिए प्रियंका गांधी भी असमंजस की स्थिति में है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व से आग्रह किया है कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव लड़ना चाहिए, हालांकि सोमवार को शाम तक दोनों सीटों पर उम्मीदवारी को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।
लेकिन इससे पहले वायनाड से चुनावी ताल ठोक चुके राहुल गांधी को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने अमेठी से चुनाव लड़ने पर अपनी सहमति नहीं जताई है। खबरों की मानें तो राहुल गांधी नहीं चाहते कि वो वायनाड सीट को छोड़ें।
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता का मानना है कि जब (2019) वो अमेठी में हारे तो उस वक्त वायनाड की जनता ने उन पर भरोसा किया था और उन्हें सांसद बनाया था। ऐसे में वो सीट छोड़ने को तैयार नहीं है।
भाजपा का डर या फिर कोई और वजह?
सूत्रों के अनुसार खुद राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है। इसके पीछे राहुल गांधी ने तर्क दिया है कि दोनों सीट जीतने पर वो जिस भी सीट को छोड़ेंगे वहां पार्टी और उनको लेकर गलत मैसेज जाएगा।
इधर, प्रियंका गांधी का मानना है कि संसद में तीनों गांधी का होना ठीक नहीं है। जिसको लेकर वो रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए कन्फ्यूजन की स्थिति में है।
2019 में राहुल का झेलनी पड़ी थी हार
आपको बता दें कि 2004 से 2019 तक अमेठी सीट से सांसद रहने वाले राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि राहुल गांधी ने 2019 में केरल के वायनाड से चुनाव जीता था। ऐसे में एक बार फिर राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications