मायावती के मुंहबोले भाई का निधन, कौन थे उमाशंकर सिंह? जिन्हें बहनजी बांधती थी राखी, BSP के इकलौते MLA की कहानी

उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक ऐसा चेहरा हमेशा के लिए विदा हो गया, जिसने मुश्किल दौर में भी अपनी पार्टी का झंडा बुलंद रखा। बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले काफी समय से राजधानी में घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

उनके निधन की खबर मिलते ही बलिया और खासकर रसड़ा इलाके में शोक की लहर फैल गई। समर्थक, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उन्हें याद कर रहे हैं। उमाशंकर सिंह के जाने से बसपा ने अपना अकेला सिपाही भी खो दिया है। वे 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले बसपा के अकेले विधायक थे।

Who Was Umashankar Singh BSP MLA mayawati rakhi Brother ballia rasra news

कौन थे उमाशंकर सिंह? (Who Was Umashankar Singh)

उमाशंकर सिंह बलिया जिले के नगरा ब्लॉक के खनवर गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से हुई। छात्र जीवन से ही उन्हें राजनीति में दिलचस्पी थी।

छात्र संघ की राजनीति से उन्होंने अपना सफर शुरू किया और धीरे-धीरे पूर्वांचल की राजनीति में मजबूत पहचान बना ली। साल 2000 में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने। यही वह दौर था, जब उन्होंने संगठन और जनता दोनों के बीच अपनी पकड़ मजबूत की।

तीन चुनाव जीते, 2022 की बीजेपी लहर में भी बचाई थी अपनी सीट

उमाशंकर सिंह की जनता पर पकड़ कितनी मजबूत थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे रसड़ा सीट से लगातार तीन बार (2012, 2017 और 2022) विधायक चुने गए।

2017 और 2022 में जब पूरे प्रदेश में बीजेपी की जोरदार लहर थी, तब भी उमाशंकर सिंह ने अपनी सीट पर परचम लहराया। 2022 के चुनावों में जब बसपा का सूपड़ा साफ हो गया था, तब पूरे राज्य में अकेले उमाशंकर सिंह ही अपनी सीट बचा पाए थे। अब उनके जाने के बाद यूपी विधानसभा में बसपा का एक भी विधायक नहीं बचा है।

मायावती बांधती थीं राखी

उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती का बेहद करीबी नेता माना जाता था। दोनों के रिश्ते सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं थे। मायावती उन्हें हर साल राखी बांधती थीं। यही वजह थी कि पार्टी के भीतर भी उन्हें भरोसेमंद और पूरी तरह समर्पित नेता माना जाता था।

उनके निधन पर मायावती ने शोक जताते हुए कहा कि "उमाशंकर सिंह पार्टी के बेहद समर्पित, ईमानदार और भरोसेमंद साथी थे। उनके जाने से पार्टी ने एक मजबूत जननेता खो दिया है। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की ताकत दे।"

मायावती ने एक्स पोस्ट में लिखा,

''उमाशंकर सिंह की पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। उनका पूरा परिवार बसपा परिवार की तरह है तथा उनके परिवार के सभी लोग मुझे बड़ी बहन की तरह ही पूरा आदर-सम्मान देते हैं। उनके पुत्र से लगातार संपर्क बने रहने के दौरान ही आज शाम उनके देहांत की खबर उनके पुत्र से ही मिली। इस दुख की घड़ी में मैं व पूरी पार्टी उनके व उनके परिवार के साथ है तथा उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारना है।''

अखिलेश यादव ने भी दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उमाशंकर सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि "रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन की खबर बेहद पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत दें। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।"

उमाशंकर सिंह उन नेताओं में थे, जिन्होंने संगठन कमजोर होने के बाद भी अपना जनाधार नहीं छोड़ा। लगातार तीन बार चुनाव जीतना और सबसे कठिन दौर में भी पार्टी का प्रतिनिधित्व करना उनकी राजनीतिक ताकत को दिखाता है। यही वजह है कि उनके निधन को सिर्फ एक विधायक का जाना नहीं, बल्कि बसपा के एक मजबूत चेहरे के अंत के तौर पर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+