कौन थे मुरादाबाद के भाजपा नेता अनुज चौधरी, जिनकी सरेआम गोली मारकर की गई हत्या, पिछले हफ्ते हटाई गई थी सुरक्षा

Moradabad BJP Leader Anuj Chaudhary: उत्तर प्रदेश के संभल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुज चौधरी की गुरुवार (10 अगस्त) शाम मुरादाबाद में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अनुज चौधरी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जाने की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अनुज चौधरी एक अन्य व्यक्ति के साथ अपने अपार्टमेंट के बाहर टहल रहे हैं, तभी बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन पर कई बार गोलियां चलाईं।

Moradabad BJP Leader Anuj Chaudhary

पिछले हफ्ते ही वापस ली गई थी सुरक्षा

यूपी पुलिस ने कहा घटना के बाद अनुज चौधरी को मुरादाबाद के ब्राइटस्टार अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनसे कुछ दिन पहले ही पुलिस सुरक्षा वापस ली गई थी।

बताया जा रहा है कि अनुज ने संभल पुलिस को अपनी जान को खतरा होने की जानकारी दी थी। भाजपा के बड़े नेताओं से उनकी नजदीकी को देखते हुए अनुज चौधरी को गनर मुहैया कराये गये थे। लेकिन पिछले हफ्ते ही वो सुरक्षा वापस ली गई थी।

जानिए अनुज चौधरी के बारे में?

अनुज चौधरी के बारे में बात करें तो वह यूपी भाजपा के युवा नेता थे। उनकी उम्र महज 34 साल थे। अनुज चौधरी संभल जिले के रहने वाले थे। अनुज मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-402 में रहते थे।

अनुज चौधरी स्थानीय राजनीति में सक्रिय थे। साल 2021 में अनुज चौधरी ने संभल के असमोली ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था लेकिन वह असफल रहे थे।

अनुज चौधरी को अक्सर भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों और नेताओं के साथ देखा जाता था। उन्हें उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भी करीबी बताया जाता है।

क्यों हुई अनुज चौधरी की हत्या?

अनुज चौधरी के परिवार ने हत्या के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के मुताबिक, परिवार ने हत्या में शामिल दो लोगों के नाम अमित चौधरी और अनिकेत बताए हैं।

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

मुरादाबाद पुलिस ने एक बयान में कहा, "दो पक्षों के बीच आपसी दुश्मनी थी। चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। वांछित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+