Aban Ahmed Dead: अतीक अहमद के छोटे बेटे की कैसे हुई मौत? कौन था अबान? मौत के बाद फिर चर्चा में माफिया परिवार

प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक और बड़ी और सनसनीखेज खबर आई है। माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह भीषण हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ, जब अबान अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था।

तेज रफ्तार क्रेटा कार हाईवे पर बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। इस हादसे के बाद एक बार फिर अतीक अहमद का परिवार चर्चा में आ गया है। पिछले तीन वर्षों में इस परिवार का नाम लगातार बड़ी घटनाओं से जुड़ता रहा है। अब अबान की मौत ने उस सिलसिले में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

aban ahmed Death atique ahmed youngest so

कैसे हुआ खौफनाक हादसा? चश्मदीद घायल की जुबानी

झांसी के पूंछ इलाके में एनएच हाईवे पर यह पूरी वारदात हुई। प्रयागराज से निकला दोस्तों का काफिला झांसी जेल की तरफ बढ़ रहा था। अचानक कार से नियंत्रण खो गया और गाड़ी सीधे डिवाइडर में जा घुसी।

अस्पताल में भर्ती घायल मोहम्मद उमर ने बताया,

"हमारी क्रेटा कार बहुत तेज रफ्तार में थी। अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से टकरा गई। कार में अबान अहमद, फारुख, सोनू, जैद भाई और मैं मौजूद थे। गाड़ी डिस्बैलेंस होने के बाद क्या हुआ, मुझे कुछ याद नहीं रहा। जब अस्पताल में आंख खुली तो देखा कि सब बिखरे पड़े थे। हम सब अली भाई से मिलने झांसी जेल जा रहे थे।"

झांसी एसएसपी के मुताबिक, पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मोहम्मद जैद और उमर का इलाज जारी है, जबकि अबान और सोनू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

aban ahmed Death atique ahmed youngest so

कौन था अबान अहमद? बालगृह से सोशल मीडिया रील के विवाद तक का सफर (Who Was Aban Ahmed)

अबान अहमद, माफिया से नेता बने अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। अप्रैल 2023 में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद वह लंबे समय तक सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आया। उमेश पाल हत्याकांड के बाद जब अतीक परिवार पर कार्रवाई तेज हुई, तब अबान और उसके भाई अहजम नाबालिग थे। पुलिस ने दोनों को प्रयागराज के चकिया इलाके से बरामद किया था। इसके बाद उन्हें बाल संरक्षण गृह भेजा गया।

करीब सात महीने तक बाल संरक्षण गृह में रहने के बाद अक्टूबर 2023 में बाल कल्याण समिति के आदेश पर दोनों भाइयों को उनकी बुआ परवीन कुरैशी की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। बालगृह से बाहर आने के बाद दोनों सबसे पहले अपने पिता अतीक अहमद और चाचा अशरफ की कब्र पर पहुंचे थे।

जेल में भाई से मुलाकात के बाद फिर चर्चा में आया

बाल संरक्षण गृह से बाहर आने के बाद अबान काफी समय तक मीडिया की नजरों से दूर रहा। सितंबर 2025 में वह फिर चर्चा में आया, जब वह प्रयागराज से तीन लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ नैनी सेंट्रल जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने पहुंचा। उस दौरान वह कैमरों से बचने के लिए बार-बार गमछे से अपना चेहरा ढंकता दिखाई दिया था।

भड़काऊ रील पर दर्ज हुआ पहला केस

नवंबर 2025 में अबान के खिलाफ पहली बार आपराधिक मामला दर्ज हुआ। प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया कि उसने एक शादी समारोह में बनाई गई सोशल मीडिया रील में धमकी भरे संवाद और भड़काऊ गाने का इस्तेमाल किया था। पुलिस का कहना था कि इस तरह की सामग्री से दहशत फैलाने की कोशिश की गई। इसी मामले के बाद उसका नाम फिर सुर्खियों में आया।

अतीक परिवार की पूरी टाइमलाइन (Atiq Ahmed Family Timeline)

अतीक अहमद परिवार पिछले तीन वर्षों से लगातार बड़ी घटनाओं के कारण चर्चा में रहा है।

  • अप्रैल 2023: उमेश पाल हत्याकांड के दौरान अतीक का बेटा असद अहमद झांसी में STF मुठभेड़ में मारा गया।
  • 15 अप्रैल 2023: प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • 2023: अबान और अहजम को बाल संरक्षण गृह भेजा गया। बाद में दोनों को बुआ की सुपुर्दगी में छोड़ा गया।
  • सितंबर 2025: अबान भाई अली से मिलने नैनी जेल पहुंचा और फिर चर्चा में आया।
  • नवंबर 2025: सोशल मीडिया पर भड़काऊ रील मामले में उसके खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज हुआ।
  • अब: झांसी में सड़क हादसे में अबान की मौत हो गई।

परिवार के बाकी सदस्य कहां हैं?

अतीक अहमद का बड़ा बेटा उमर अहमद अलग मामले में जेल में बंद है। दूसरा बेटा अली अहमद भी झांसी जेल में बंद है, जिससे मिलने के लिए अबान जा रहा था। तीसरे बेटे असद अहमद की 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। परिवार का एक और बेटा अहजम फिलहाल कोलकाता में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

उधर, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अब भी फरार है। अशरफ की पत्नी जैनब और परिवार की एक अन्य महिला रिश्तेदार भी उमेश पाल हत्याकांड में वांछित हैं। तीनों पर इनाम घोषित है।

अबान की मौत के मामले में पुलिस किन बिंदुओं की जांच कर रही है?

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे की असली वजह क्या थी। शुरुआती संकेत तेज रफ्तार और वाहन के नियंत्रण से बाहर होने की तरफ इशारा कर रहे हैं। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार की गति कितनी थी और कहीं कोई दूसरी तकनीकी वजह तो सामने नहीं आती। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौके से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+