कौन है मुख्तार अंसारी का करीबी Jugnu Walia? रेस्टोरेंट मालिक की हत्या में यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Jugnu Walia News: मुख्तार अंसारी के करीबी जुगनू वालिया को यूपी एसटीएफ ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते है कौन है जुगनू वालिया...।

Jugnu Walia News: बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, अब उनके करीबियों पर यूपी एसटीएफ ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यूपी एसटीएफ ने मुख्तार के करीबी जुगनू वालिया को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। जुगनू वालिया रेस्टोरेंट मालिक की हत्या के बाद से फरार चल रहा था।
इस मामले में यूपी एसटीएफ जुगनू वालिया की तलाश कर रही थी। जुगनू वालिया की लोकेशन यूपी एसटीएफ को पंजाब में मिली, जिसके बाद एसटीएफ ने शुक्रवार 5 मई की शाम को जुगनू वालिया को गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते है कौन है मुख्तार का करीबी जुगनू वालिया?
जुगनू वालिया, उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के आलमबाग का रहने वाला है। जुगनू और पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेहद खास है। बता दें, जुगनू सूद पर रुपए चलाने का धंधा करता है और कई मामलों में वांछित चल रहा था।
Recommended Video

ऐसा बताया जा रहा है कि जुगनू के ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम भी है। बीते 25 अक्टूबर की देर रात जुगनू ने आलमबाग के चंदरनगर इलाके में रहने वाले जसविंदर सिंह उर्फ रोमी की हत्या कर दी थी। जसविंदर सिंह का चिकचिक नाम से रेस्टोरेंट है।
इस मामले में जुगनू वालिया फरार चल रहा था। हत्या के मामले में फरार जुगनू वालिया की गिरफ्तारी न होने के चलते आलमबाग पुलिस ने 16 मार्च को उसके घर की कुर्की भी की थी। इस दौरान जुगनू वालिया के घर से लाखों रुपये कीमत का सामान जब्त किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम को जुगनू वालिया के पंजाब में होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने उसे खरार इलाके में दबिश देकर दबोच लिया। पुलिस ने उसे पंजाब की कोर्ट में पेश कर प्रोडक्शन वारंट लिया है और अब उसे यूपी लाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications