Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं दबंग IPS Raveena Tyagi? जिनके पति IRS गौरव गर्ग को पीट-पीटकर पहुंचा दिया अस्पताल, भड़के अखिलेश यादव!

Who Is IPS Raveena Tyagi: लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। यहां इनकम टैक्स ऑफिस में दो सीनियर IRS अफसर आपस में इस कदर भिड़े कि प्रशासन की धज्जियां उड़ गईं। एक IRS ज्वाइंट कमिश्नर योगेंद्र कुमार मिश्रा ने दूसरे IRS डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग को पीट-पीटकर अस्पताल पहुंचा दिया।

चौंकाने वाली बात यह है कि पीटे गए अधिकारी गौरव गर्ग कोई आम शख्स नहीं, बल्कि देश की एक जानी-मानी दबंग IPS ऑफिसर रवीना त्यागी के पति हैं, जिन्हें 'सिंघम लेडी' कहा जाता है। अब सबकी नजर उनके परिवार और खासकर उनकी पत्नी रवीना त्यागी पर है, जो खुद एक दबंग IPS अफसर हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये 'सिंघम लेडी' IPS रवीना त्यागी...

IPS Raveena Tyagi

Who is Raveena Tyagi: IPS रवीना त्यागी कौन हैं?

रवीना त्यागी 2014 बैच की IPS अधिकारी हैं। इनका जन्म 11 नवंबर 1987 को भोपाल (मध्य प्रदेश) में हुआ था, लेकिन ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर की रहने वाली हैं। उनके पिता वन विभाग में अधिकारी हैं। उन्होंने बीटेक बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई नोएडा के जेपी इंस्टिट्यूट से की और फिर एक प्राइवेट कंपनी में दो साल काम किया। इसके बाद UPSC की तैयारी शुरू की और 2014 में IPS बन गईं। IPS बनने से पहले ही उनकी शादी IRS अधिकारी गौरव गर्ग से हो चुकी थी, जिन्होंने 2016 में सिविल सेवा परीक्षा पास की।

क्यों कहा जाता है 'सिंघम लेडी'?

रवीना त्यागी अपनी सख्त कार्यशैली, तेज निर्णय लेने की क्षमता और संवेदनशीलता के लिए जानी जाती हैं। कानपुर में डीसीपी ट्रैफिक के तौर पर उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए। महिला सुरक्षा के लिए कॉलेजों के बाहर शिकायत पेटी लगवाई ताकि लड़कियां अपनी समस्याएं बिना डर के बता सकें। विदाई के समय एक महिला कांस्टेबल ने उन्हें गाना गाकर विदा किया, जिसे रवीना ने गले लगाकर भावुक कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

अब कौन सी जिम्मेदारी संभाल रही हैं?

मार्च 2025 से IPS रवीना त्यागी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP (इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी) के पद पर तैनात हैं। यहां वे सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और महिला संबंधित मामलों की निगरानी कर रही हैं।

कौन हैं उनके पति गौरव गर्ग?

गौरव गर्ग एक 2016 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1988 को हुआ था। उन्होंने बीए और एलएलबी की पढ़ाई की है और क़ानून की पढ़ाई के बाद UPSC की परीक्षा पास की।

  • सेवा जॉइनिंग: 29 अगस्त 2016
  • कैडर: उत्तर प्रदेश (पश्चिम)
  • सिविल कोड: 16067
  • वर्तमान पद: डिप्टी इनकम टैक्स कमिश्नर, लखनऊ

पुरस्कार और सम्मान
रवीना त्यागी को उनकी सेवा के लिए कई बार सम्मानित किया गया है-

  • DGP कमेंडेशन डिस्क (सिल्वर): 15 अगस्त 2022
  • गोल्ड डिस्क: 15 अगस्त 2023
  • प्लैटिनम डिस्क: 26 जनवरी 2025

इनकम टैक्स ऑफिस में क्या हुआ था?

29 मई को लखनऊ के हजरतगंज स्थित इनकम टैक्स दफ्तर में IRS अधिकारी- डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग और ज्वाइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि योगेंद्र मिश्रा ने पानी से भरा गिलास उनके मुंह पर फेंक मारा। इससे गौरव गर्ग को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। गौरव गर्ग की पत्नी IPS रवीना त्यागी हैं और इस मामले के सामने आते ही राजनीतिक हलचल भी शुरू हो गई।

अखिलेश यादव भड़के, शुरू सियासत!

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि भाजपा सरकार में अब तक पुलिस बनाम पुलिस हो रहा था, अब अधिकारी बनाम अधिकारी हो रहा है। लखनऊ में एक आईआरएस अधिकारी को बंधक बनाकर एक इनकम टैक्स अधिकारी द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। इसकी जाँच हो और पता किया जाए कि एक आईपीएस अधिकारी के पति के साथ ऐसी घटना क्यों घटी और इसके सूत्र किस-किस से जुड़े हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+