चुनाव आयुक्त की IAS बेटी एक बार फिर क्यों चर्चा में? नोएडा DM ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पति भी IAS

Noida DM Office Bomb Threat: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में सोमवार (13 जुलाई) को अचानक सनसनी फैल गई। जब सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट (डीएम कार्यालय) को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल पर धमकी की सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस हरकत में आई। अलर्ट मिलने के बाद, मौके पर बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस),स्नीफर डॉग स्क्वाड (Sniffer Dog Squads), फायर ब्रिगेड और एंटी-सबोटाज (AS) सहित कई सुरक्षा एजेंसियां आनन-फानन में मौके पर पहुंची। डीएम ऑफिस परिसर में कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया।

पुलिस के अनुसार, डीएम ऑफिस का गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं हाथ नहीं लगी है। इस घटना के बाद IAS मेधा रूपम, जो चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी व गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी (DM) हैं, चर्चा में बनी हुईं। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या डीएम की जान को खतरा है? आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या-क्या सामने आया?

who-is-ias-medha-roopam

पुलिस के हाथ क्या कुछ लगा?

इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान अब तक कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने उच्च स्तर की सतर्कता बरती है और एहतियात के तौर पर स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

अधिकारियों ने धमकी भरे ईमेल के सोर्स का पता लगाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, डीएम कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस हाई अलर्ट पर है और ईमेल धमकी की जांच जारी रहने के दौरान अतिरिक्त एहतियाती उपाय किए गए हैं।

who-is-ias-medha-roopam

10 दिन पहले भी मिली थी फर्जी बम धमकियां

आपको बता दें कि, इससे पहले 3 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक मानसिक रूप से विकलांग व्यक्ति को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और एयर इंडिया की एक फ्लाइट को फर्जी बम धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध की पहचान गाजियाबाद निवासी 36 वर्षीय निशांत त्यागी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पूछताछ करने पर जांचकर्ताओं को पता चला कि त्यागी ने ओपन स्कूलिंग के माध्यम से पढ़ाई की थी। उन्होंने 2010 में स्नातक के लिए दाखिला लिया था, लेकिन अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की। जांचकर्ताओं को यह भी पता चला कि त्यागी कई सालों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था।

IAS Medha Roopam कौन हैं? नोएडा DM के पद पर हैं तैनात

मेधा रूपम उत्तर प्रदेश कैडर की 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, जो UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए सीधे भर्ती (DR) हुई थीं। वर्तमान में 25-05-2026 से गौतमबुद्ध नगर में DM और कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। आपको बता दें कि मेधा रूपम, के पिता मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner of India) IAS ज्ञानेश कुमार हैं। वहीं, पति भी मनीष बंसल भी 2014 बैच के एक आईएएस (IAS) अधिकारी है, जो वर्तमान में आगरा के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

who-is-ias-medha-roopam

IAS Medha Roopam का एक नजर में प्रोफाइल...

  • बैच: 2014
  • अब तक का करियर: 11 दर्ज पोस्टिंग, 10 अलग-अलग जगहें, 12 साल की सेवा।
  • रिकॉर्ड के अनुसार, शैक्षणिक योग्यता: B.A. (अर्थशास्त्र)।
  • IAS पे मैट्रिक्स में पे लेवल 12
  • गृह राज्य केरल है।

सोर्स: डिपार्टमेंट ऑफ़ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) की IAS सिविल लिस्ट और एग्जीक्यूटिव रिकॉर्ड शीट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+