कौन हैं देवेंद्र सिंह यादव? जो लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद छोड़े सपा का साथ, BJP में हुए शामिल
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है।
एटा जनपद में अपनी अच्छी पकड़ रखने वाले देवेंद्र सिंह यादव के समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद अब यहां की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। रविवार को कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने लखनऊ बीजेपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के बड़े नेता को अपने पाले में शामिल कर समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है, वहीं ऐन वक्त पर बीजेपी ने पूरा गेम ही पलट दिया है।
कौन हैं देवेंद्र सिंह यादव?
देवेंद्र सिंह यादव मूल रूप से कासगंज जनपद के अलीपुर बरवारा के रहने वाले हैं। ग्राम प्रधान चुनाव से लेकर संसद तक पहुंचने के चलते कुमार देवेंद्र सिंह यादव की इलाके में अच्छी पैठ मानी जाती है।
1979 में कांग्रेस से अपनी राजनीति शुरू करने वाले देवेंद्र सिंह यादव पहली बार कांग्रेस के टिकट से विधायक बने थे। उसके बाद मुलायम सिंह यादव की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली।
समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने के बाद साल 1984 में वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक बने। उसके बाद साल 1999 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर पहली बार और साल 2004 में दूसरी बार सांसद बने।
हालांकि 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में पुनः समाजवादी पार्टी द्वारा उन्हें प्रत्याशी बनाया गया लेकिन कल्याण सिंह के सामने वह चुनाव हार गए। उसके बाद 2014 लोकसभा चुनाव और 2019 लोकसभा चुनाव में कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह चुनाव जीते लेकिन देवेंद्र सिंह यादव को सफलता नहीं मिली।
अब लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो जाने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। ऐसे में समाजवादी पार्टी की एक बड़े नेता के पार्टी छोड़ने के चलते लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications