Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन है ये युवती? जिसने धूमधाम से कान्‍हा संग सात फेरे लेकर रचाया ब्याह, जुड़ा है चमत्‍कारिक-रोचक किस्‍सा

Who is Pinky Sharma Marries Lord Krishna Idol: लागी ऐसी लगन...उत्‍तर प्रदेश की एक युव‍ती को भगवान कृष्‍ण के साथ ऐसा प्रेम हो गया है कि उसने अपने कान्‍हा के संग ब्याह रचा लिया है। 28 वर्षीय पिंकी शर्मा ने भगवान कृष्ण की एक मूर्ति से पूरे पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया है। बदायूँ जिले के एक गांव में संपन्‍न हुई शादी जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

सोशल मीडिया पर इस अनूठी शादी की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहा है। पिंकी और उनके कान्‍हा का विवाह पूरे हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ, जिसमें कान्‍हा की बारात आई, कन्यादान हुआ और युवती ने कृष्‍ण भगवान संग सात फेरे लेने के बाद विदा भी हुई।

Who is Pinky Sharma

कौन हैं पिंकी शर्मा?

उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले के ब्यौर क़ासिमाबाद गाँव में रहती हैं। 28 वर्षीय पिंकी शर्मा पोस्‍ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है और अपना अधिकांश समय कृष्‍ण भक्ति में ही बिताती हैं। पिंकी शर्मा बचपन से ही खुद को कृष्ण भक्त मानती रही हैं, कृष्‍ण को हाथ थामकर सात प्रतिज्ञाएं लेने के बाद पिंकी शर्मा खुद को श्‍याम की दुल्‍हन मानती हैं और अपना जीवन भगवान कृष्‍ण को समर्पित कर चुकी हैं।

मां ने जताई थी आपत्ति

पोस्ट ग्रेजुएट पिंकी बचपन से ही श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त रही हैं और गहरी धार्मिक निष्ठा रखती थीं। वह अक्सर परिवार के साथ वृंदावन जाती थीं। जब उन्होंने कान्हा से विवाह की इच्छा जताई, तो माँ ने पहले इस पर आपत्ति की, पर बेटी की खुशी के लिए अंततः उन्होंने भी सहमति दे दी। विवाह समारोह में फेरों से लेकर बड़ों के आशीर्वाद तक, सभी रस्में पूरी आस्था के साथ निभाई गईं। इस अनोखे विवाह को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हुए।

Marries Lord Krishna Idol

कान्‍हा से शादी से जुड़ा है चमत्‍कारिक किस्‍सा

मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में पिंकी शर्मा के पिता सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही भक्ति में डूबी रहती थी। एक बार पिंकी को लेकर हम लोग परिवार संग बांके बिहार मंदिर में दर्शन करने के लिए गए तो प्रसाद लेते समय पिंकी के आंचल में एक सोने की अंगूठी प्रसाद संग गिरी। जिसके बाद पिंकी ने इसे श्रीकृष्ण का आशीर्वाद माना और उसी पल केवल कान्हा से ही विवाह का प्रण लिया।

दुल्‍हा बनकर बारात लेकर पहुंचे कृष्‍ण भगवान

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ब्यौर कासिमाबाद गांव में यह अनूठा विवाह शनिवार 6 दिसंबर को संपन्न हुई। समारोह में श्रीकृष्ण की मूर्ति को दूल्हे की तरह सजाया गया। बारात जब पिंकी शर्मा के घर पहुंची, तो द्वार पूजा की गई। पिंकी ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा को गोद लेकर स्टेज पर जयमाला अर्पित की। वृंदावन से आए कलाकारों ने भक्तिपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किए। इस विवाह में पिंकी की दीदी के ससुराल का परिवार बाराती बना, और पूरे गांव घराती बने। पिंकी के चचेरे जीजा इंद्रेश कुमार ने कान्हा के दूल्हे पक्ष की अगुवाई की और पिंकी ने कान्‍हा संग विधिवत फेरे लिए।

गांव की पिंकी बनी मीरा

कान्‍हा से शादी रचाने वाली पिंकी शर्मा को विश्वास है कि कान्हा ने ही यह मार्ग दिखाया है और वही अब जीवन की डोर संभालेंगे। वहीं गांव वाले पिंकी को 'मीरा' कहकर पुकार रहे हैं। पिंकी के माता-पिता भी बेटी की शादी से अब खुश हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+