Ansar Ahmad कौन हैं, जिसके कोल्ड स्टोरेज में 4 लोगों की मौत? Akhilesh से गहरा नाता-कहलाते हैं वीरप्पन के भाई!
Prayagraj Phaphamau Ansar Ahmad Cold Storage Collapses: प्रयागराज में सोमवार दोपहर हुआ कोल्ड स्टोरेज हादसा पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस हादसे में अब तक 4 मजदूरों की मौत हो चुकी है और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
सबसे बड़ी बात यह है कि जिस कोल्ड स्टोरेज की इमारत गिरी, उसे पूर्व सपा विधायक अंसार अहमद (Ansar Ahmad) से जुड़ा बताया जा रहा है। अंसार अहमद कौन हैं? अखिलेश यादव से क्या नाता है? क्यों बुलाते हैं इन्हें 'वीरप्पन का जुड़वा भाई'?कितने क्रिमिनल रिकॉर्ड व संपत्ति है? आइए परत-दर-परद जानते हैं...

Who Is Former Sapa MLA Ansar Ahmad: अंसार अहमद कौन हैं?
अंसार अहमद (उम्र 67 वर्ष) प्रयागराज के फाफामऊ विधानसभा (Phaphamau Assembly Constituency) क्षेत्र के प्रमुख सपा नेता हैं। उनकी सबसे बड़ी पहचान उनकी घनी, लंबी मूंछें हैं, जो कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन से काफी मिलती-जुलती हैं। इसी वजह से उन्हें मजाकिया अंदाज में 'वीरप्पन का जुड़वा भाई' या 'अंसार पहलवान' कहा जाता है।
वे खुद हल्के-फुल्के लहजे में कहते हैं कि 'मैं वीरप्पन का जुड़वा भाई जैसा दिखता हूं, लेकिन मेरा दिल बहुत कोमल है। वीरप्पन पत्थर दिल था, मैं जनसेवक हूं।' सपा की सभाओं में अखिलेश यादव समेत बड़े नेता उन्हें 'वीरप्पन' कहकर ही पुकारते हैं। उनकी मूंछें रखरखाव पर खास फोकस है, और यही उनकी पॉलिटिकल ब्रांडिंग बन गई है।
Phaphamau Former Sapa MLA Ansar Ahmad Political Career: राजनीतिक करियर:-

- 2002: फाफामऊ से सपा टिकट पर पहली बार विधायक बने।
- 2012-2017: फिर फाफामऊ से विधायक रहे। इस दौरान मुलायम सिंह यादव सरकार में पशुपालन विभाग के राज्य मंत्री भी बने।
- 2022 विधानसभा चुनाव: फाफामऊ से सपा उम्मीदवार थे, लेकिन भाजपा के गुरु प्रसाद मौर्य से हार गए (वोट शेयर: अंसार 36.47%, मौर्य 43.26%)।
वे अखिलेश यादव से गहरे नाते रखते हैं और सपा के स्टार प्रचारक हैं। कई उम्मीदवार उन्हें अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए बुलाते हैं।
Former Sapa MLA Ansar Ahmad Profile:व्यक्तिगत डिटेल्स (अफिडेविट से):-

- पिता: स्वर्गीय नवाब अली।
- पेशा: पूर्व विधायक, पेंशनभोगी, कृषि, ईंट भट्ठा, शीत भंडारण (कोल्ड स्टोरेज)।
- पत्नी का पेशा: कृषि और शीत भंडारण (साझेदार)।
- संपत्ति: कुल 7.18 करोड़ रुपये।
- देनदारियां: 16 लाख रुपये।
- शिक्षा: 1968 में जूनियर हाई स्कूल पास (आर.पी. रस्तोगी हायर सेकेंडरी स्कूल, इलाहाबाद)।
- क्रिमिनल रिकॉर्ड: 1 केस।
वर्तमान स्टैंड: वे दावा करते हैं कि जनता विकास, रोजगार और किसान मुद्दों से परेशान है, इसलिए 2027 में सपा की वापसी होगी। फाफामऊ से फिर बड़े अंतर से जीत का भरोसा जता रहे हैं।
Prayagraj Cold Storage Collapses: प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा कैसे हुआ?

23 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे प्रयागराज के फाफामऊ इलाके स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा हुआ। यह कोल्ड स्टोरेज पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और राज्य मंत्री अंसार अहमद का है।
अमोनिया गैस टैंक या पाइपलाइन में रिसाव हुआ, जिससे जोरदार धमाका हुआ। कूलिंग चैंबर की इमारत भरभराकर ढह गई। हादसे के समय करीब 110 मजदूर (ज्यादातर बिहार के सासाराम जिले के) काम पर थे। लंच ब्रेक के दौरान कई आराम कर रहे थे, जिससे अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए। अब तक 4 मौतें कन्फर्म, 15-20 मलबे में दबे होने की आशंका। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
यह हादसा न सिर्फ एक बड़ी मानवीय त्रासदी है, बल्कि कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षा मानकों, अमोनिया हैंडलिंग और जर्जर इमारतों पर सवाल भी खड़े कर रहा है। जांच में लापरवाही सामने आने की संभावना है। रेस्क्यू टीमों को अमोनिया गैस से बचाव के लिए विशेष उपकरणों की जरूरत पड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications