PCS Alankar Agnihotri कौन हैं? UGC कानून के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा, जाति विवाद गहराया
Bareilly City Magistrate Alankar Agnihotri Resigns: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) में एक बड़ा राजनीतिक-प्रशासनिक हलचल मचा हुआ है। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट और 2019 बैच के PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 5 पेज की लंबी चिट्ठी लिखकर इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफे की दो मुख्य वजहें बताई गई हैं:-

- UGC के नए 2026 नियमों का विरोध
- प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati) के शिष्यों (बटुक ब्राह्मणों) के साथ हुई कथित मारपीट और अपमान
अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि ये दोनों मुद्दे उन्हें इतना आहत कर गए हैं कि उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया। आइए जानते हैं अलंकार अग्निहोत्री कौन हैं, उनकी चिट्ठी में क्या लिखा है और ये इस्तीफा क्यों इतना चर्चा में है...
Who Is Alankar Agnihotri: अलंकार अग्निहोत्री कौन हैं? IIT से PCS तक
अलंकार अग्निहोत्री कानपुर के रहने वाले हैं। बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने पढ़ाई में कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने 1998 में यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 21वां स्थान हासिल किया। बाद में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के IIT-BHU से बीटेक किया।
बीटेक के बाद उन्होंने 10 साल तक आईटी सेक्टर में नौकरी की। जब परिवार में सभी भाई-बहन सेटल हो गए और बहन की शादी हो गई, तब अलंकार ने नौकरी छोड़कर UPPCS की तैयारी शुरू की। उन्होंने पहले ही प्रयास में 2019 में PCS परीक्षा क्वालिफाई कर ली और 15वीं रैंक हासिल की। 2019 बैच के PCS अधिकारी के रूप में वे बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे।
इस्तीफे की मुख्य वजहें: UGC नियम और माघ मेले विवाद
अलंकार ने अपनी 5 पेज की चिट्ठी में दो बड़े मुद्दों पर गहरा दुख जताया है:
- UGC के नए नियम 2026 (UGC New Rules 2026): उन्होंने लिखा कि यूजीसी ने नए नियमों में सामान्य वर्ग के छात्रों को स्वघोषित अपराधी जैसा बना दिया है। इससे ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, कायस्थ, भूमिहार जैसे सामान्य वर्ग के छात्र प्रभावित हो सकते हैं। उनके मुताबिक यह नियम 'डिवाइड एंड रूल' नीति जैसा है और हिंदू समाज को बांटने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के छात्रों के खिलाफ फर्जी शिकायतों से शोषण हो सकता है।
- माघ मेले में शंकराचार्य के शिष्यों के साथ मारपीट (Magh Mela Shankaracharya Disciples) : अलंकार ने प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों (बटुक ब्राह्मणों) के साथ हुई कथित मारपीट का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि बुजुर्ग आचार्यों को पीटा गया, बटुकों की चोटी पकड़कर घसीटा गया। चोटी और शिखा ब्राह्मणों की धार्मिक पहचान है। उन्होंने इसे ब्राह्मणों और साधु-संतों का अपमान बताया।
अलंकार ने लिखा- 'ऐसी घटना किसी भी साधारण ब्राह्मण को अंदर से हिला देती है। ऐसा लगता है कि प्रशासन और सरकार ब्राह्मणों और साधु-संतों के खिलाफ काम कर रही है। उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ब्राह्मणों की बात करने वाला कोई नहीं है।'
चिट्ठी के मुख्य अंश: ब्राह्मणों की असहायता और राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल
अलंकार ने अपनी चिट्ठी में गंभीर आरोप लगाए हैं:
- केंद्र और राज्य सरकार में ब्राह्मण और सामान्य वर्ग के जनप्रतिनिधि चुप हैं।
- वे अपने समाज के प्रति जिम्मेदार नहीं हैं।
- देश में अब देसी नहीं, विदेशी जनता पार्टी जैसी सरकार चल रही है।
- सामान्य वर्ग के हितों की रक्षा के लिए अलग राजनीतिक व्यवस्था की जरूरत है।
उन्होंने लिखा कि वे इन दोनों मुद्दों से इतने दुखी हैं कि सिटी मजिस्ट्रेट, बरेली के पद से तुरंत इस्तीफा दे रहे हैं।
Alankar Agnihotri Profile: ब्राह्मण पहचान और विवाद
अलंकार खुद को ब्राह्मण (Brahmin) बताते हैं। उन्होंने पहले भी ऑफिस में भगवान बजरंगबली की तस्वीर लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। इस पर भीम आर्मी ने विरोध किया और कलेक्ट्रेट में हंगामा हुआ था।
इस्तीफा या राजनीतिक बयान?
अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा सिर्फ व्यक्तिगत दुख का परिणाम नहीं लगता। यह UGC नियमों और माघ मेले विवाद के खिलाफ एक बड़ा राजनीतिक-सामाजिक बयान भी है। उन्होंने ब्राह्मण और सामान्य वर्ग की असहायता को रेखांकित किया है और अलग राजनीतिक व्यवस्था की मांग की है। यह इस्तीफा यूपी की राजनीति में नया तूफान ला सकता है।
अभी तक सरकार या उच्च अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।
-
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications