कौन हैं आकृति चौधरी? हाई कोर्ट ने रद्द की NSA हिरासत, DM मेधा रूपम की सैलरी से क्यों दिया जाएगा 5 लाख मुआवजा?

नोएडा के मजदूर आंदोलन से जुड़े एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ऐसा फैसला दिया है, जिसने पुलिस कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी NSA के इस्तेमाल पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।मामला दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा और एक्टिविस्ट आकृति चौधरी से जुड़ा है।

अदालत ने उनके खिलाफ लगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) पूरी तरह खारिज कर दिया। इतना ही नहीं, जज साहब ने राज्य सरकार की पूरी कहानी को झूठा करार दिया। बिना वजह 5 महीने तक जेल में रखने के बदले 5 लाख रुपये का मुआवजा देने को कहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पैसा किसी सरकारी खजाने से नहीं, बल्कि नोएडा की DM मेधा रूपम की जेब (वेतन) से कटेगा।

Who Is Aakriti Chaudhary Allahabad HC Quash NSA Detention Noida DM Medha Roopa

कौन हैं आकृति चौधरी और क्या है पूरा मामला? (Who is Aakriti Choudhary)

आकृति चौधरी दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में पीजी कर रही हैं और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। आकृति चौधरी 25 साल की हैं। आकृति सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर मजदूरों के आंदोलन से जुड़ी थीं। 13 अप्रैल 2026 को नोएडा में मजदूरों का एक उग्र प्रदर्शन हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आकृति और लखनऊ के पत्रकार सत्यम वर्मा को आरोपी बनाया।

आरोप लगा कि दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए मजदूरों को भड़काया और इसके लिए उन्हें विदेश से पैसा मिला। 13 मई को नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के दावे के बाद आकृति पर NSA ठोक दिया गया। निचली अदालत से राहत न मिलने पर मामला हाई कोर्ट पहुंचा।

हाई कोर्ट ने NSA हिरासत क्यों रद्द की?

मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचा तो अदालत ने सबसे पहले पुलिस की कार्रवाई का पूरा घटनाक्रम देखा। जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अचल सचदेव की पीठ ने गिरफ्तारी और उसके बाद जारी नोटिस की प्रक्रिया पर खास सवाल उठाए।

सरकार ने अदालत को बताया कि आकृति को 12 अप्रैल सुबह 10:56 बजे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 130 के तहत नोटिस दिए जाने की बात कही गई। पुलिस का आरोप था कि आकृति ने भीड़ को पथराव और आगजनी के लिए उकसाया था।

लेकिन अदालत ने पूछा कि क्या इससे पहले BNS की धारा 126 के तहत नोटिस दिया गया था। सरकार ने कहा कि ऐसा कोई नोटिस नहीं दिया गया। कोर्ट ने इस प्रक्रिया के क्रम पर सवाल उठाया। अदालत ने सामान्य डायरी में दर्ज जानकारी भी देखी और कहा कि रिकॉर्ड से ऐसा लगता है कि पहले गिरफ्तारी हुई और बाद में नोटिस तैयार किया गया।

"हिंसा गिरफ्तारी के बाद हुई तो आकृति की भूमिका कैसे?"

इस मामले में सबसे अहम सवाल घटनाओं के समय को लेकर उठा। सरकार ने कहा कि प्रदर्शन के लिए लोग 11 अप्रैल से जुटने लगे थे। इस पर जस्टिस अतुल श्रीधरन ने सवाल किया कि अगर उस दिन हिंसा नहीं हुई थी, तो आकृति ने 11 अप्रैल को किस हिंसा के लिए लोगों को उकसाया?

हाई कोर्ट ने इसपर कहा कि "अगर 11 अप्रैल को हिंसा नहीं हुई थी और जिस हिंसा की बात हो रही है, वह गिरफ्तारी के बाद हुई, तो आकृति की उस हिंसा में भूमिका साबित करने के लिए ठोस सामग्री कहां है?" यही सवाल पूरे मामले की टाइमलाइन को लेकर अहम बन गया। अदालत ने राज्य के दावे और रिकॉर्ड को साथ रखकर देखा। इसके बाद पीठ ने हिरासत के आधार को पर्याप्त नहीं माना।

कोर्ट ने वीडियो सबूत क्यों मांगे थे?

एक दिन पहले हाई कोर्ट ने सरकार से ऐसे वीडियो दिखाने को कहा था, जिनसे यह साबित हो सके कि आकृति ने प्रदर्शनकारियों को पथराव या गाड़ियों में आग लगाने के लिए उकसाया था। सरकार ने इसके लिए और समय मांगा। अदालत ने यह मांग स्वीकार नहीं की। वजह भी साफ थी। आकृति करीब पांच महीने से जेल में थीं।

कोर्ट ने यह भी पूछा कि रिकॉर्ड में कहां लिखा है कि उन्होंने लोगों को पथराव या आगजनी के लिए बुलाया था। सरकार ने आरोप-पत्र और गवाहों के बयानों का हवाला दिया। इस पर अदालत ने पूछा कि गवाहों ने आकृति का नाम किस आधार पर लिया और क्या वीडियो में उनकी तरफ से हिंसा के लिए उकसाने वाली कोई बात दिखाई देती है।

पुलिस ने क्या दावा किया था?

आकृति की गिरफ्तारी के समय गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा था कि पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ मजबूत इलेक्ट्रॉनिक और वीडियो सबूत हैं। पुलिस का दावा था कि आकृति और अन्य लोगों की भूमिका मजदूरों को हिंसा के लिए उकसाने में थी। इसी आधार पर उन पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई और बाद में एनएसए लगाया गया।

आकृति ने इन आरोपों को हाई कोर्ट में चुनौती दी। उनकी तरफ से दलील थी कि वह मजदूरों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुई थीं और आंदोलन की आयोजक नहीं थीं। उनकी याचिका में आरोपों को अस्पष्ट और सामान्य बताया गया था।

सत्यम वर्मा पर भी लगा था NSA, फंडिंग का आरोप भी उठा था

इसी मामले में लखनऊ के पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता सत्यम वर्मा पर भी NSA लगाया गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ विदेश से करीब 1 करोड़ रुपये की फंडिंग मिलने का दावा किया था। हालांकि इस दावे को लेकर भी सवाल उठे कि इसका ठोस सबूत अदालत के सामने क्यों नहीं रखा गया।

आकृति के मामले में भी यही बड़ा सवाल रहा कि पुलिस के गंभीर आरोपों को साबित करने वाली ठोस वीडियो या इलेक्ट्रॉनिक सामग्री अदालत के सामने कितनी स्पष्ट थी।

5 लाख मुआवजा और DM की सैलरी का मामला क्या है?

हाई कोर्ट ने आकृति की NSA हिरासत रद्द करने के साथ उन्हें 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह रकम गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम के वेतन से काटने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने यह आदेश उस कार्रवाई को देखते हुए दिया, जिसे उसने कानूनी प्रक्रिया में गंभीर खामियों से जुड़ा पाया।

हालांकि एक बात समझना जरूरी है। NSA हिरासत रद्द होने का मतलब यह नहीं है कि आकृति से जुड़े हर आपराधिक मामले अपने आप खत्म हो गए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक उनके खिलाफ मजदूर आंदोलन से जुड़े कई मामले दर्ज हैं और अन्य मामलों में जमानत की स्थिति अलग है। इसलिए हाई कोर्ट का मौजूदा आदेश खास तौर पर NSA हिरासत को लेकर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+