अतीक अहमद और उसके एक बेटे की मौत के बाद, अब कहां है माफिया के चारों बेटे?
Atiq Ahmed Family: अतीक अहमद के पांच बेटे हैं। जिसमें से एक बेटा असद अहमद की मौत हो गई है। वहीं उमर अहमद और अली अहमद दोनों फिलहाल जेल में हैं।

Atiq Ahmed Family Son Members: माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को हुई मौत के बाद हर कोई उसके परिवार के बाकी सदस्यों के बारे में जानना चाहता है। अतीक के परिवा में कितने लोग है और फिलहाल उसका परिवार कहां है, उसकी पत्नी और बाकी के चार बेटे कहां है...ऐसे सवाल लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं। अतीक का एक बेटा असद अहमद एनकाउंटर में मारा गया है।
अतीक अहमद के परिवार में कौन-कौन हैं...?
-अतीक अहमद ने 2 अगस्त 1996 को शाइस्ता परवीन से शादी की थी।
-अतीक अहमद के पांच बेटे हैं।
-अतीक अपने पीछे अपने 4 बेटे और पत्नी शाइस्ता परवीन को छोड़ गया है।
-अतीक अहमद के सबसे बड़े बेटे का नाम उमर अहमद है। दूसरा बेटा अली अहमद और तीसरा बेटा असद अहमद है। वहीं बाकी के दोनों बेटे नाबालिग हैं। उनके नाम है, अहजान और अबान।
-अतीक के परिवार में उसका एक भाई भी था अशरफ अहमद। जिसकी 15 अप्रैल को अतीक के साथ प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
कहां हैं अतीक अहमद के चारों बेटे?
1.उमर अहमद (अतीक का बड़ा बेटा)
अतीक अहमद का सबसे बड़ा बेटा उमर अहमद फिलहाल जेल में बंद है। अतीक के जेल में जाने के बाद इसने ही इसका सारा कुनबा संभाला था। उमर अहमद पर दो केस दर्ज हैं। उमर पर 2018 के अप्रैल में अपहरण और जेल में बिल्डर मोहित अग्रवाल से मारपीट करने के आरोप है।

2. अली अहमद (अतीक का दूसरे नंबर का बेटा)
अतीक अहमद का दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। 31 दिसंबर 2021 को अली पर अपने रिश्तेदार से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। पुलिस ने अली पर 50 हजार का इनाम रखा था। जिसके बाद 31 जुलाई 2022 को कोर्ट में अली अहमद ने सरेंडर किया था।

3. असद अहमद (अतीक का तीसरे नंबर का बेटा)
असद अहमद पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। असद अहमद 24 फरवरी 2023 से फरार चल रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने 13 अप्रैल को झांसी में असद अहमद को मार गिराया था।

4. अहजान (अतीक का चौथे नंबर का बेटा)
अहजान का नाबालिग बेटा है। अहजान फिलहाल बाल सुधार गृह में है और 10वीं कक्षा में पढ़ता है।
5. आबान (अतीक का सबसे छोटा बेटा)
आबान भी नाबालिग है और बाल सुधार गृह में है। वह आठवीं का छात्र है। अहजान और आबान उमेश पाल हत्याकांड के बाद से बाल सुधार गृह में हैं।
कहां है अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन?
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है। पुलिस ने शाइस्ता परवीन पर 50 हजार की इनाम राशि की घोषणा की है। 24 फरवरी को हुई उमेश पाल की हत्या के बाद से पुलिस उसको तलाश रही है। पती अतीर अहमद के 16 अप्रैल की शाम को जनाजे भी वो शामिल नहीं हुई थीं। उससे पहले बेटे असद के 15 अप्रैल को हुए जनाजे में भी वह नहीं पहुंची थी।












Click it and Unblock the Notifications