'गोरखपुर, उन्नाव और बनारस में कब चलेगा बुलडोजर...', अयोध्या मामले पर गरमाई सियासत, लखनऊ में लगे होर्डिंग्स

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में समाजवादी पार्टी के नेता का नाम सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल गर्म हो गया है। इस मामले को लेकर अब राजधानी लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर होर्डिंग्स भी लगाए जा रहे हैं।

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए लखनऊ में कई जगहों पर होर्डिंग लगाए थे। अब लखनऊ के 1090 चौराहे पर यूपी की योगी सरकार के खिलाफ होर्डिंग लगाई गई है, जिसमें पिछले अपराधों को लेकर सवाल पूछे गए हैं।

when-will-the-bulldozers-run-in-gorakhpur-unnao-and-banaras-politics-on-ayodhya-issue

यह होर्डिंग किसके द्वारा लगाई गई है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन होर्डिंग के नीचे 'निवेदक उत्तर प्रदेश की बेटी' लिखा हुआ है। सब बोर्डिंग लगाकर योगी सरकार को घेरने का प्रयास किया गया है।

1090 चौराहे पर लगाई गई होर्डिंग में गोरखपुर, वाराणसी और उन्नाव की घटनाओं का जिक्र है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में रेप की घटनाओं से संबंधित समाचार पत्रों में छपी खबरों की कटिंग को भी उसमें शामिल किया गया है।

इसके अलावा होर्डिंग के नीचे तीन लाइन भी लिखी गई हैं। पहली लाइन में 'बाबा का बुलडोजर कहां है?' और दूसरी लाइन में 'बलात्कारियों को संरक्षण और पीड़िता पर राजनीति करना बंद करो।' इसी तरह तीसरी लाइन में पूछा गया है कि 'गोरखपुर, उन्नाव, बनारस में कब चलेगा बुलडोजर?'

भाजपा नेताओं की तरफ से भी लगे थे होर्डिंग
यह भी बता दें कि अयोध्या मामले के बाद अभी एक दिन पहले ही लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के नेता के हवाले से होर्डिंग लगाया गया था। होर्डिंग में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या मामले पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया था।

इसके अलावा होर्डिंग में समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बयान का भी जिक्र किया गया था। फिलहाल उस होर्डिंग के बाद अब योगी सरकार को लेकर सवाल उठाते हुए लगाई गई होर्डिंग को लेकर भी चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+