वाराणसी में PM के कार्यक्रम स्थल के पास बदमाशों ने युवक को मारकर फेंका

यूपी में आखिरी चरण के चुनाव से ठीक पहले अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा का विषय बने हुए थे। ऐसे में पुलिस प्रशासन एक आम आदमी की सुरक्षा को लेकर लापरवाह साबित हुई।

वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी जब अपने संसदीय क्षेत्र में सड़कों पर तमाम लाव-लश्कर के साथ रोड शो कर रहे थे तो एक आम आदमी की सुरक्षा पर पुलिस का ध्यान ही भटक गया। पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से महज 300 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई और इसकी जानकारी भी कई घंटों बाद चली। मामला लंका थाना क्षेत्र के लौटूबीर गांव का है जहां हत्या कर बदमाश एक अज्ञात शख्स का शव रोड पर ही फेंक कर चल दिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अब छानबीन कर रही है।

जब पीएम मोदी खुद अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूद थे, बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शख्स की कर दी हत्या

घटना में मरने वाले का नाम नीलकंठ तिवारी बताया जा रहा है जिसकी उम्र करीब 45 साल थी। इसकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। यूपी में आखिरी चरण के चुनाव से ठीक पहले अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा का विषय बने हुए थे। ऐसे में पुलिस प्रशासन इस तरफ मुस्तैद था कि पीएम की सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो। रोड शो और रैली के बाद पीएम ने अपने एक संबोधन में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया ही था कि चंद घंटों बाद व्यवस्थाओं की इतनी बड़ी चूक सामने आ गई।

जब पीएम मोदी खुद अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूद थे, बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शख्स की कर दी हत्या

पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के जिन हालातों की बात की उसे इस घटना से समझा जा सकता है कि अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम खुद मौजूद हों और बदमाश इतने बेखौफ कि दिनदहाड़े ही पुलिस से बेपरवाह एक शख्स को जान से मार देते हैं और शव भी खुलेआम सड़क पर पड़ा रहता है। लेकिन कानून की व्यवस्था कहीं और ही व्यस्थ रहती है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+