लेडी DM का नाम पढ़कर उसने तो भेज दिया नॉनवेज, फंसा व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन

उसने हाल में बरेली डीएम पिंकी जोवेल को भी अपने ग्रुप का सदस्य बना लिया। इसके बाद हुआ ये कि इस ग्रुप में किसी ने अश्लील पोस्ट कर दिया।

बरेली। डीएम को व्हाट्सएप पर ऐड कर अश्लील पोस्ट करने वाले लवली ग्रुप के एडमिन को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक लवली ग्रुप का एडमिन राजू थाना क्षेत्र बहेड़ी के इटौआधारी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने राजू को आईटीएक्ट का आरोपी मानते हुए मुकदमा दर्ज किया।

लेडी DM का नाम पढ़कर उसने तो भेज दिया नॉनवेज, फंसा व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन

आखिर राजू क्यों हुआ गिरफ्तार?

राजू ने शिक्षा संस्थान लवली ग्रुप के नाम से एक ग्रुप बना रखा था। उसने हाल में बरेली डीएम पिंकी जोवेल को भी अपने ग्रुप का सदस्य बना लिया। इसके बाद हुआ ये कि इस ग्रुप में किसी ने अश्लील पोस्ट कर दिया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और अपने स्टेनों से कोतवाली में एक तहरीर दिला दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एडमिन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आया एडमिन

बरेली पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि लवली ग्रुप का एडमिन राजू है। नियम के मुताबिक जिस ग्रुप में कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट जारी होता है उसके लिए ग्रुप का एडमिन ही जिम्मेदार होता है। पुलिस ने राजू को आईटीएक्ट का दोषी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस खबर से व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वालों के बीच चर्चा है। वहीं लोग ये भी कह रहे हैं कि किसी भी एडमिन को तब दोषी माना जाए जब वो खुद कोई आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+