कौन सी है ये धारा? जिसका देश में पहली बार इस्तेमाल हुआ और यूपी पुलिस ने युवक को दिलवाए लाखों रुपये
Bulandshahr news: उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुलंदशहर के एक पीड़ित युवक को चोरी हुए पांच लाख से अधिक रुपये वापस दिलवाए हैं। इस मामले में युवक को न्याय दिलाने के साथ यूपी पुलिस ने इतिहास रच दिया है। आप सोच रहे हैं इसमें इतिहास रचने जैसी बात क्या है?
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 107(1) के तहत पीडि़त युवक को उसके चोरी हुए ये लाखों रुपये वापस दिलवाए हैं। बीएनएस की इस धारा का प्रयोग देश में पहली बार बुलंदशहर पुलिस द्वारा किया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है और इस इस धारा के तहत क्या है कानून? जिसका पहली बार पुलिस ने प्रयोग कर पीड़ित को उसके चोरी हुए रुपये वापस दिलवाए हैं?

जानें क्या हैं ये चोरी का मामला?
बता दें ये मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पर अनाज मंडी में दुकान चलाने वाले हर्ष अग्रवाल की दुकान पर 2 सितंबर 2024 को ये चोरी हुई। दुकान के कैश बॉक्स से उनके तीन नौकरों अनुज सैनी, भूरा और संदीप ने पांच लाख रुपये चुरा लिए। जिसके बाद पुलिस में दुकानदार ने अपने यहां काम करने वाले इन तीनों नौकरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई ।
पुलिस ने तीनों को अरेस्ट किया ओर उनके पास से 1,02,237 रुपये बरामद किए। नौकरों ने पांच लाख रुपये में से बची हुई बाकी रकम से बाइक और एक मंहगा मोबाइल खरीदा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
दुकानदार को पुलिस ने ऐसे लौटाए उसकी बकाया रकम
नौकरों को पकड़ने के बाद उनके पास से बरामद की गई बाइक और मोबाइल की नीलामी में पूरे चार महीने का समस लगा। जिसके बाद पुलिस ने दुकानदार का बकाया रकम 2,17,900 रुपये की रकम लौटाई। दुकानदार ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है।
क्या है ये धारा जिसका पुलिस ने पहली बार किया इस्तेमाल?
बता दें देश में अपनी तरह की पहली पहल थी, जिसमें अवैध रूप से अर्जित धन से खरीदी गई संपत्तियों की नीलामी की गई। बाइक और मोबाइल की नीलामी बीएनएस की धारा 107 (1) के तहत की गई । इस धारा के तहत चार महीने की कठोर प्रक्रिया के तहत जब्त कर नीलाम कर बेचा गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा "पुलिस ने इन चोरी की गई वस्तुओं को बीएनएस की धारा 107 (1) के तहत नीलाम कर दिया।
डीएम के आदेश पर हुई नीलामी
न्यूज 9 की रिपोर्ट के अनुसार डीएम के निर्देश पर 26 दिसंबर को सिकंदराबाद थाने में बाइक की नीलामी हुई, जिसमें बाइक 2 लाख 1 हजार रुपये और मोबाइल 16 हजार 900 रुपये में बिका। नीलामी से प्राप्त 2,17,900 रुपये बाद में सरकारी खजाने में जमा करा दिए गए। जो बाद में दुकानदार का चेक के द्वारा सौंपे गए।












Click it and Unblock the Notifications