उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

जानिए, किन आरोपों के तहत सपा सुप्रीमो मुलायम ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को पार्टी से निकाला

अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते समाजवादी पार्टी से निकाला गया। मुलायम सिंह यादव ने इस बात का ऐलान किया। दोनों नेताओं पर और क्या आरोप लगे हैं...

Google Oneindia News

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा रामगोपाल यादव को समाजवादी पार्टी से निकाला जा चुका है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने खुद इस बात का ऐलान किया है। सपा मुखिया ने कहा कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते दोनों नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल यादव को इस पूरे घटनाक्रम का प्रमुख विलेन करार दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को भड़काने में रामगोपाल यादव का ही हाथ है। पढ़िए, किन आरोपों के तहत अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को समाजवादी पार्टी से बाहर निकाला गया...

akhilesh जानिए, किन आरोपों के तहत अखिलेश और रामगोपाल को सपा मुखिया पार्टी से निकाला

अखिलेश यादव पर लगे हैं ये आरोप

- अखिलेश यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते समाजवादी पार्टी से निकाला गया। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अनुशासनहीनता के चलते उन्हें पार्टी से निकाला गया।
- अखिलेश यादव पर आरोप है कि उन्होंने सपा के उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद अलग से अपनी अलग लिस्ट जारी की। अखिलेश यादव ने 235 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
- मुलायम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव उनसे लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पिता मानता होगा तो देखा जाएगा।
- सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव गुटबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते उन पर कार्रवाई की गई।
- सपा सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी को बचाने के लिए हमने ये कदम उठाया। पार्टी टूट नहीं जाए इसलिए ये कार्रवाई की गई।

रामगोपाल यादव पर ये आरोप लगे हैं

- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को पार्टी से इसलिए निकाला गया क्योंकि उन्होंने पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाया। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के मुताबिक पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाने का हक बिना राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत के नहीं लिया जा सकता।
- मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन पर ये कार्रवाई की गई।
- मुलायम के निशाने पर सीधे तौर पर रामगोपाल यादव ही रहे। सबसे मुलायम सिंह यादव ने उनके ही 6 साल निष्कासन का ऐलान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी तोड़ने की साजिश रामगोपाल यादव ने रची।
- मुलायम सिंह यादव ने कहा कि रामगोपाल यादव ने ही अखिलेश को भड़काने का काम किया। उन्होंने पार्टी तोड़ने का काम किया।
- मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल को ही पार्टी में फूट की असल वजह बताया। उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव ने ही फूट डलवाने का काम किया। रामगोपाल यादव पर गुटबाजी के लिए भड़काने का आरोप लगा है।

Comments
English summary
What allegation on Akhilesh and ramgopal on party out on sp.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X