वरमाला डालने से पहले कांपने लगे दूल्हे के हाथ, दुल्हन ने ये कहकर कर दिया रिजेक्ट
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में शादी के दौरान दूल्हे के हाथ को कांपता देख शादी की रस्में रुकवा दीं और घरवालों ने बारात लौटने के लिए कह डाला। महिलाओं ने स्वागत के दौरान, वरमाला और कन्यादान के दौरान दूल्हे के हाथ को लगातार कांपता देख चौंक गईं। शादी के दौरान लड़की पक्ष की ओर से खूब हंगामा हुआ। इस दौरान गांव में पंचायत कराई गई जिसके बाद बारात को लौटाया गया। कन्या की शादी के लिए अब दूसरा वर देखा जा रहा है।
ये पूरा मामला फिरोजाबाद स्थित यमुना तलहटी क्षेत्र का है। बीते सोमवार को राजस्थान के गांव राजाखोड़ा से बारात आई थी। लड़की वालों ने बाराता का जोरदार स्वागत किया। बारात जब कन्या के दरवाजे पर पहुंची तो तभी महिलाओं की नजर दूल्हे के हाथों पर पड़ी। और फिर देखा कि दूल्हे की हाथ जोर से कांप रहे थे। लोगों ने समझा कि ठंड के चलते दूल्हे के हाथों में कंपन हो रही होगी।
महिलाओं ने नोटिस किया लेकिन जयमाला के दौरान भी दूल्हे के हाथ कांपना बंद नहीं हुए। शक होने के आधार पर महिलाओं ने आधी रात को कन्यादान के दौरान दूल्हे को चाय दी। फिर भी दूल्हे के हाथों से चाय छलकने लगी। इसके बाद विवाद शुरू हो गया और शीदी की रस्मों की तत्काल रोक दिया गया। विवाद बड़ा और पंचायत बुलाई गई। जिसमें फैसला लिया गया कि दूल्हे में कमी के बावजूद इसे छुपाया गया। पंचायत के निष्कर्ष के बाद बारात को लौटा दिया गया।
ये भी पढ़ें- अमिताभ को थी गंभीर बीमारी, दिन में खाते थे 8-8 गोलियां, केबीसी में किया खुलासा