UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तीन दिन तक खराब रहेगा मौसम, ओले-आंधी और बारिश का ट्रिपल अटैक

Weather warning in UP: उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। अप्रैल की तेज धूप के बीच अब मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। यह बदलाव 18 अप्रैल से शुरू होकर अगले तीन दिनों तक देखने को मिल सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी और बिजली कड़कने के साथ बारिश भी होगी। इस बदलाव से तापमान में गिरावट जरूर आएगी, लेकिन किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Weather warning in UP

गुरुवार को जहां एक तरफ दिनभर तेज धूप रही, वहीं शाम होते-होते आसमान में हल्के बादल नजर आए और हल्की ठंडी हवा चलने लगी। लोगों ने महसूस किया कि कुछ बड़ा बदलाव आने वाला है।

किसानों के लिए खतरे की घंटी

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी चल सकती है। तापमान गिरने से जहां आम जनता को थोड़ी राहत मिलेगी, वहीं खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और खलिहानों में रखा अनाज खतरे में पड़ सकता है।

खासतौर पर जिन किसानों ने अभी तक गेहूं की कटाई नहीं की है या अनाज को सुरक्षित स्थानों तक नहीं पहुंचाया है, उन्हें जल्द से जल्द इंतजाम कर लेने चाहिए। बीते सालों में भी ऐसे अचानक मौसम बदलाव से किसानों को भारी नुकसान हुआ था।

कहां-कहां गिर सकती है बिजली

IMD के अलर्ट के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, गाजीपुर, आज़मगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बहराईच, लखीमपुर खीरी, बदायूं और झांसी सहित कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इन इलाकों में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है, खासकर खुले स्थानों पर न रहने और मोबाइल या मेटल से बने उपकरणों से दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी गई है।

कहां चल सकती है तेज आंधी

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, जौनपुर, आज़मगढ़, गोरखपुर, श्रावस्ती, कानपुर, मेरठ, अलीगढ़, इटावा, बिजनौर, बरेली और पीलीभीत जैसे जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

तेज आंधी से सड़कों पर लगे होर्डिंग्स, पेड़ और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंच सकता है। प्रशासन ने आमजन से सावधानी बरतने और जरूरत ना होने पर घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को गिरकर 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी क्रमश: 24 और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यह गिरावट अचानक हो रही है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

किसानों को सलाह दी जा रही है कि वो कटाई और मड़ाई के कामों को मौसम के अनुसार ही करें। यदि संभव हो तो खेतों में तैयार अनाज को तुरंत खलिहानों में ले जाकर ढक दें ताकि ओलावृष्टि या बारिश से नुकसान न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+