Weather Today: अगले 24 घंटे में UP के कई जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान
Weather Today: पिछले कई दिनों की गर्मी और उमस के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। ऐसे में अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश होगी। ऐसे में बारिश को तीन श्रेणियों में बांटा गया है जिसमें पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह कुछ अन्य जिले भी हैं जिनमें गरज, चमक और बारिश की संभावना है। बारिश को ध्यान में रखते हुए लोगों को सुरक्षित रहने को कहा गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक अर्थात आगामी 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में तापमान काफी ठंडा रहेगा।
इन जनपदों में अत्यधिक बरसात की है संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के जिन पांच जनपदों में अत्यधिक बरसात की संभावना जाहिर की गई है उसमें बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत का नाम शामिल है।
इसी तरह सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, मेरठ, अमरोहा, शाहजहाँपुर, संभल, बदायूँ एवं आसपास इलाकों में आगामी 24 घंटे में भारी बरसात की संभावना जाहिर की गई है।
मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा अपडेट के अनुसार आगामी 24 घंटे में गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों मेघ गर्जन के साथ ही वज्रपात की भी संभावना जाहिर की गई है।












Click it and Unblock the Notifications