UP weather: दिवाली से पहले बदला यूपी का मौसम, ठंड कर देगी बीमार, जानिए IMD के ताजा अपडेट

uttar pradesh weather news : उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। खासकर दाना चक्रवात के चलते पूर्वांचल के मौसम में काफी बदलाव आया है। लोगों को रात में कोहरे और ठंड का सामना करना पड़ा।

Recommended Video

    UP weather: दिवाली से पहले बदला यूपी का मौसम, ठंड कर देगी बीमार

    अब मौसम भी तेजी से ठंड की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में जहां मौसम विज्ञानी लोगों से सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं, वहीं डॉक्टर भी लोगों को अलर्ट करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

    weather-of-up-changed-before-diwali

    खास तौर पर सर्दी और खांसी-जुकाम के मरीज पढ़ रहे हैं। वाराणसी के हरहुआ में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि ठंड का मौसम अब धीरे-धीरे शुरू हो रहा है। इस समय लोग ध्यान नहीं देते हैं जिसके चलते बीमार हो जाते हैं।

    कैसा रहेगा वाराणसी मंडल का मौसम?
    आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ देर के लिए धूप हो सकती है लेकिन इसकी कम संभावना है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में हल्की बरसात भी देखने को मिल सकती है।

    मिर्जापुर जोन में कैसा रहेगा मौसम?
    मिर्जापुर में भी सोमवार को मौसम सामान्य रहेगा। मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में सोमवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। इन जनपदों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

    प्रयागराज मंडल में कैसा रहेगा मौसम?
    बात करें प्रयागराज मंडल की तो सोमवार को प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर का मौसम भी सामान्य रहेगा यहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बरसात के आसार हैं।

    कैसा रहेगा आजमगढ़ मंडल का मौसम?
    आईएमडी द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार सोमवार को आजमगढ़ बलिया और मऊ में भी मौसम सामान्य रहेगा। इन जनपदों में सोमवार को धूप निकलेगी हालांकि शाम होते ही ठंड बढ़ जाएगी और रात में कुछ स्थानों पर कोहरा भी देखने को मिलेगा।

    इसी तरह गोरखपुर मंडल, अयोध्या मंडल, झांसी मंडल, कानपुर मंडल, लखनऊ सेंट्रल, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, देवीपाटन, चित्रकूट, बस्ती, बरेली, अलीगढ़ और आगरा जोन के जनपदों में भी मौसम सामान्य रहेगा। कुछ जनपदों में बरसात की संभावना है। रात में ठंड भी पड़ेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+