Monsoon Update: आग उगल रही गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मानसून इस दिन पहुंचेगा यूपी, होगी झमाझम बारिश
लखनऊ, 19 मई। आग उगल रही गर्मी से हर कोई परेशान है, 'हीटवेव' ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है तो वहीं एसी-कूलर भी बेअसर हो गए हैं। ऐसे में हर किसी को बरखा का इंतजार है। तो इस बारे में मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है। उसका कहना है कि इस बार मानसून केरल में 27 मई को पहुंच रहा है, यानी कि वक्त से पहले इसलिए देश के अन्य राज्यों में भी ये जल्द ही पहुंचेगा इसलिए ये इस बार यूपी में 20 जून के आस-पास दस्तक देगा।
Recommended Video

यूपी में मानसून 20 जून के पास पहुंच जाएगा
IMD ने अपने ट्वविटर अकाउंट पर बकायदा इसका एक मैप रिलीज किया है, जिसमें माानसून की चाल के बारे में स्पष्ट किया गया है। उसका कहना है कि यूपी में मानसून 20 जून के पास पहुंच जाएगा और इस बार काफी अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

मानसून का सीजन 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक के बीच
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून का सीजन 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक के बीच में रहता है। इस बार साउथ वेस्ट मानसून सामान्य से अधिक बारिश कराएगा, जो कि किसानों के लिए खुशखबरी है। विभाग के मताबिक इस बार 1165.3 मिलीमीटर बारिश मानसून सीजन में हो सकती है, जबकि इस सीजन में एवरेज बारिश का आंकड़ा 1137.2 मिलीमीटर है।

मानसून सीजन में ये रहेगा बारिश का आंकड़ा (संभावित)
- जून: 188.5 से 199.2 मिलीमीटर
- जुलाई: 383.4 से 378.9 मिलीमीटर
- अगस्त: 339.5 से 343.5 मिलीमीटर
- सितंबर: 228.8 से 243.7 मिलीमीटर

लखनऊ में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री ही रहने के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज यूपी के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान की आशंका है और कुछ जगहों पर गरज के साथ छीटें भी पड़ सकते हैं। विभाग ने आज लखनऊ और उसके आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जिससे फौरी तौर पर लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। लखनऊ में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री ही रहने के आसार हैं। हालांकि सुबह से बादल छाने से उमस का माहौल बना हुआ है।
मौसम का मिजाज बदलेगा
आईएमडी ने कहा है कि कल रात से लखनऊ के मौसम का मिजाज बदलेगा और उसके बाद तीन दिन लगातार बारिश की आशंका बनी हुई है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं और इस वजह से लोगों को राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications