monsoon uttar pradesh shamli muzaffarnagar meerut bijnor hapur moradabad amroha sambhal aligarh noida greater noida ghaziabad sitapur fatehpur ayodhya ambedkar nagar jhansi manesar haryana मौसम मानसून उत्तर प्रदेश शामली मुजफ्फरनगर मेरठ बुलंदशहर हापुड़ मुरादाबाद अमरोहा संभल अलीगढ़ नोएडा ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद सीतापुर फतेहपुर अयोध्या झांसी हरियाणा
अगले तीन घंटों में झांसी समेत यूपी-हरियाणा के कई जिलों में बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका
लखनऊ। उमस भरी गर्मी से लोगों को अगले तीन घंटों में राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने झांसी समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी व्यक्ति की है। मौसम विभाग ने 6 बजकर 45 मिनट पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या, अंबेडकर नगर, झांसी और हरियाणा के मानेसर, मातनहेल समेत आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। इसस पहेल दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया था।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली एनसीआर में 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों, हरियाणा और बिहार में अगले दो-तीन दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान भी जताया है। इसके अलावा हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड में भी अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की उम्मीद है।
वहीं, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शुक्रवार की रात भी उमस और गर्मी से राहत मिली थी। रात करीब 10 बजे तेज आंधी के साथ ही बारिश हुई। बारिश शुरू होने से पहले तेज धूल भरी आंधी आई और फिर बारिश का दौर शुरू हुआ ता। इससे पहले दिनभर उमस भरी गर्मी और तेज धूप से लोग परेशान और बेहाल थे। दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश के साथ ही तापमान में भी कुछ गिरावट महसूस की गई है।