UP Weather: मौसम विभाग का बड़ा Update, जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, जानिए क्या हैं IMD के ताजा आंकड़े
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी के चलते अलग-अलग जनपदों में लोगों के मरने की खबर भी सामने आ रही है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा एक राहत भरी खबर दी गई है।
ताजा अपडेट के मुताबिक जल्द ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। हालांकि इसके लिए लोगों को अभी 4 दिन इंतजार करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है पूर्वांचल और आसपास के जनपदों में अभी भीषण गर्मी जारी रहेगी।

आईएमडी के लेटेस्ट अपडेट पर यदि नजर डालें तो आगामी 7 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 21 जुलाई तक तापमान इसी तरह बना रहेगा। इन चार दिनों तक न्यूनतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
इसके अलावा अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना आईएमडी के लेटेस्ट आंकड़ों में जताई गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अभी 21 जून तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाला है। हालांकि उसके बाद बरसात की संभावना जताई जा रही है।
22 जून के बाद मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा और कुछ इलाकों में बरसात भी होने की संभावना है। इस बारे में वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अब तक यूपी में मानसून आ जाता था।
लेकिन इस बार मानसून बंगाल-बिहार सीमा पर अटका हुआ है। अगर एक-दो दिन में आगे बढ़ता भी है तो कम से कम 8 से 9 दिन की देरी होगी और मानसून 26 जून के बाद ही उत्तर प्रदेश पहुंचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्री-मानसून के कारण यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।
इन जिलों में जारी किया गया है लू का रेड अलर्ट
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग द्वारा वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, प्रतापगढ़, फतेहपुर, जौनपुर, रायबरेली, अलीगढ़, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, हाथरस, इटावा, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, ललितपुर, औरैया सहित आसपास के जनपदों में लू चलने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा इन जनपदों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, गोंडा और बस्ती समेत अन्य आसपास के जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications